2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका को ग्रेट बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़े ट्रंप, हॉलीवुड और फर्नीचर बाजार को निशाना बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका को ग्रेट बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़े ट्रंप, हॉलीवुड और फर्नीचर बाजार को निशाना बनाया?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉलीवुड और फर्नीचर उद्योग पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उत्तरी कैरोलिना की पुरानी पहचान वापस दिलाने का वादा किया है। जानिए उनके इस कदम का क्या असर हो सकता है।

मुख्य बातें

डोनाल्ड ट्रंप ने हॉलीवुड और फर्नीचर उद्योग पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया।
उत्तरी कैरोलिना को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाने का संकल्प लिया गया।
चीन के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
ट्रंप ने ट्रूथ पर अपने विचार साझा किए।
अमेरिकी फिल्म उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉलीवुड पर टैरिफ बम गिराते हुए फर्नीचर उद्योग के लिए जल्द ही घोषणाओं का वादा किया है। उन्होंने चीन का उल्लेख करते हुए उत्तरी कैरोलिना को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाने का संकल्प लिया है।

ट्रंप ने ट्रूथ पर दो पोस्ट साझा किए। एक में उन्होंने हॉलीवुड पर 100 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया, जबकि फर्नीचर व्यवसायियों को इंतज़ार करने को कहा। फर्नीचर व्यापार के लिए उनका मुख्य निशाना चीन रहा।

उन्होंने कहा, "उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपना फर्नीचर व्यवसाय चीन और अन्य देशों के हाथों पूरी तरह से गंवा दिया है, को फिर से महान बनाने के लिए, मैं उन सभी देशों पर भारी शुल्क लगाऊंगा जो अपना फर्नीचर संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं बनाते। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी!!!"

इससे पहले, ट्रंप ने हॉलीवुड के संदर्भ में लिखा कि हॉलीवुड के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा।

उन्होंने ट्रूथ सोशल पर कहा, 'हमारे मूवी मेकिंग बिजनेस को दूसरे देश उसी तरह से चुरा चुके हैं जैसे किसी बच्चे के मुंह से कैंडी छीनी जाती है। कैलिफोर्निया, जिसके गवर्नर अक्षम और कमजोर हैं, उस पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। ऐसे में पिछले काफी समय से चली आ रही इस समस्या को खत्म करने के लिए मैं उन फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा जिन्हें अमेरिका से बाहर बनाया जाएगा।'

हालांकि, ट्रंप ने इस साल मई में ही इसे लेकर संकेत दिए थे। उनका कहना था कि विदेशों में बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। उनका कहना था कि अमेरिका में फिल्म उद्योग 'बहुत तेजी से खत्म हो रहा है।' अप्रैल में चीन ने घोषणा की थी कि इंपोर्टेड अमेरिकी फिल्मों की संख्या में कमी करेगा। उस समय ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसका संभावित प्रभाव हॉलीवुड और फर्नीचर उद्योग पर गहरा पड़ सकता है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या यह उपाय अमेरिका की अर्थव्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ कर पाएगा।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रंप ने हॉलीवुड पर टैरिफ क्यों लगाया?
ट्रंप का कहना है कि हॉलीवुड के बाहर बनने वाली फिल्मों ने अमेरिकी फिल्म उद्योग को नुकसान पहुँचाया है।
फर्नीचर व्यवसाय पर टैरिफ का क्या प्रभाव पड़ेगा?
फर्नीचर उद्योग को चीन से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है, और भारी शुल्क से इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह कदम अमेरिका की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
यह कदम अमेरिका की अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम देखने होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले