6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कई विदेशी नेताओं ने चीन की समृद्धि की कामना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कई विदेशी नेताओं ने चीन की समृद्धि की कामना की?

सारांश

चीन की ७६वीं वर्षगांठ पर कई विदेशी नेताओं ने चीन की समृद्धि की कामना की। उन्होंने विकास की सराहना की और सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई। जानिए इस विशेष समारोह में क्या हुआ।

मुख्य बातें

चीन की ७६वीं वर्षगांठ पर कई देशों के नेताओं ने भाग लिया।
विदेशी नेताओं ने चीन के विकास की सराहना की।
मैत्री और सहयोग को बढ़ाने की बात की गई।

बीजिंग, १ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में, विदेशों में स्थित चीनी दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और राजनयिक मिशनों ने चीन लोक गणराज्य की स्थापना की ७६वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए सत्कार समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। कई विदेशी नेताओं ने इन कार्यक्रमों में भाग लेकर चीन की शानदार विकास उपलब्धियों की सराहना की, चीन की समृद्धि की कामना की और मैत्री एवं सहयोग को प्रगाढ़ करने तथा एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।

डीपीआरके की सर्वोच्च जन असेंबली की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष कांग युन-सियोक ने कहा कि चीन लोक गणराज्य की स्थापना एक युगांतर घटना थी। पिछले ७६ वर्षों में, चीन की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि हुई है। दोनों देशों और पार्टियों के शीर्ष नेताओं की देखरेख और नेतृत्व में, डीपीआरके और चीन के बीच पारंपरिक मैत्री निरंतर विकसित होती रही है। डीपीआरके पहले की तरह, दोनों देशों और पार्टियों के शीर्ष नेताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति का पालन करेगा और चीनी साथियों के साथ मिलकर द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों को निरंतर गहरा और विकसित करने के लिए काम करेगा।

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिवालय के सचिव ले होई ट्रुंग ने चीन के आधुनिकीकरण की महान उपलब्धियों की प्रशंसा की और दोहराया कि वियतनाम हमेशा चीन के साथ अपने सम्बंधों को प्राथमिकता देता है। वियतनाम दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई सहमति का पालन करने और वियतनाम और चीन के लिए एक साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री तारास काचका और उप विदेश मंत्री येवहेन पेरेब्यिनिस ने चीन की ज़बरदस्त विकास उपलब्धियों की प्रशंसा की और राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में यूक्रेन-चीन संबंधों और सहयोग की सराहना की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि चीन का विकास और उसकी बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा आज के समय में महत्वपूर्ण है। विदेशी नेताओं की प्रतिक्रियाएँ इस बात का संकेत हैं कि वे चीन के साथ सहयोग के लिए तत्पर हैं। यह संवाद और मैत्री का एक महत्वपूर्ण चरण है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की ७६वीं वर्षगांठ क्यों मनाई गई?
चीन की ७६वीं वर्षगांठ का आयोजन चीन की विकास यात्रा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को दर्शाने के लिए किया गया था।
कौन-कौन से विदेशी नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए?
इस कार्यक्रम में डीपीआरके, वियतनाम और यूक्रेन के नेताओं ने भाग लिया।
विदेशी नेताओं ने चीन के विकास के बारे में क्या कहा?
उन्होंने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग को बढ़ाने की आशा व्यक्त की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले