26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में मिली हार पर महागठबंधन को आत्मचिंतन की सलाह दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में मिली हार पर महागठबंधन को आत्मचिंतन की सलाह दी?

सारांश

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के संदर्भ में महागठबंधन को आत्मचिंतन की सलाह दी है। उन्होंने महागठबंधन के सदस्यों पर बिहार की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि बिहार की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी।

मुख्य बातें

महागठबंधन को चुनाव परिणामों पर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।
बिहार की संस्कृति का सम्मान महत्वपूर्ण है।
राजनीतिक नेताओं को अपने बयानों का प्रभाव समझना चाहिए।
महिलाओं का सम्मान जरूरी है।
बिहार की जनता की मानसिकता को समझना आवश्यक है।

पटना, 17 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में आए नतीजों का उल्लेख करते हुए महागठबंधन को आत्मचिंतन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लिए यह लाभकारी रहेगा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में आए नतीजों पर गहराई से विचार करे और यह समझने का प्रयास करे कि वर्तमान में उनकी स्थिति क्या है।

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन के सदस्यों ने बिहार की संस्कृति की गरिमा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया। उन्होंने छठ मैया के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की। ऐसे में मेरा सीधा प्रश्न है कि क्या बिहार की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार करेगी? बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की सत्ता पर वही काबिज होगा, जो बिहार की संस्कृति का सम्मान करेगा।

विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों युवाओं ने बिहार की संस्कृति की गरिमा को नुकसान पहुँचाया, बिहार के लोगों का अपमान किया और बिहार की संस्कृति के साथ खेलवाड़ किया। लेकिन ऐसे लोगों को राज्य की जनता ने सख्त सबक सिखाकर यह संदेश दिया है कि हमारी संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव की बेटी द्वारा लगाए गए आरोप पर कि उनके साथ उनके परिवार में अपमानजनक व्यवहार किया गया, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, वहां सुख, समृद्धि और शांति कभी नहीं आती। ऐसे लोगों के जीवन में समृद्धि और सफलता का रास्ता कभी खुल नहीं पाता। सनातन धर्म हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है, लेकिन इन लोगों ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया।

उन्होंने रोहिणी आचार्य मामले में लालू प्रसाद यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह उनके कर्म का परिणाम है कि आज उनके परिवार में बेटी का सम्मान नहीं किया जा रहा और बेटे (तेजप्रताप यादव) को घर से निकाला गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को दर्शाती है। विजय कुमार सिन्हा का बयान महागठबंधन के खिलाफ एक सीधा हमला है, जो चुनावी नतीजों के बाद मजबूती से उभरता है। यह समझा जा सकता है कि बिहार की जनता अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के प्रति कितनी सजग है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन को आत्मचिंतन की सलाह क्यों दी गई?
विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव में आए नतीजों पर आत्मचिंतन करने की सलाह दी ताकि वे अपनी स्थिति को समझ सकें।
क्या बिहार की जनता महागठबंधन को स्वीकार करेगी?
सिन्हा के अनुसार, बिहार की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी जो बिहार की संस्कृति का अपमान करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले