2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिलाओं को घर पर नहीं रहना चाहिए: शहनाज हुसैन का संदेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिलाओं को घर पर नहीं रहना चाहिए: शहनाज हुसैन का संदेश

सारांश

महिलाओं को घर पर बैठने के बजाय सक्रिय रहने का संदेश देते हुए शहनाज हुसैन ने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ावा देना जरूरी है। कार्यक्रम 'अनफिल्टर्ड, हर ट्रुथ' में उन्होंने अपने विचार साझा किए।

मुख्य बातें

महिलाओं को सक्रिय रहना चाहिए।
नारी शक्ति को बढ़ावा देना जरूरी है।
अपने सपनों का पीछा करें।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।

नई दिल्ली, ११ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में स्थित श्रीलंका उच्चायोग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम 'अनफिल्टर्ड, हर ट्रुथ' का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी शहनाज हुसैन ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए, शहनाज हुसैन ग्रुप की संस्थापक और प्रबंध निदेशक शहनाज हुसैन ने कहा, "मेरी राय है कि हर महिला को सक्रिय रहना चाहिए और कुछ ऐसा करना चाहिए जो उन्हें पसंद हो, बजाय घर पर बैठने के। जीवन में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप क्या चाहती हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप उसे कितनी गहराई से चाहती हैं। अगर आप कुछ हासिल करना चाहती हैं, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता। नारी शक्ति का एक महत्व है और महिलाओं को इसे बढ़ावा देना चाहिए।"

वहीं, श्रीलंका के उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन ने कहा कि हाल ही में हमने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था। इस कार्यक्रम 'अनफिल्टर्ड, हर ट्रुथ' का उद्देश्य महिलाओं को अपनी कहानियां साझा करने का मौका देना है। उन्होंने बताया, "इस वर्ष हम सिरीमावो भंडारनाइके द्वारा उच्चायोग की नींव रखने की ६६वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह वही स्थान है जहां सिरीमावो भंडारनाइके ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पत्थर रखा था। इसलिए हमने उनकी स्मृति और विरासत का जश्न मनाने का निर्णय लिया।"

महिशिनी कोलोन ने भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रपति एआई शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए थे, और यह उनकी दूसरी यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल में श्रीलंका का दौरा किया था। हमारे पास एक संयुक्त बयान है जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण सभी क्षेत्रों को कवर करता है। डिजिटल कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था, एफटीए में सुधार, एआई और विकास सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। संकट के समय भारत ने श्रीलंका की सहायता की थी। अब सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, खासकर डिजिटल और अर्थव्यवस्था पर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिलाओं को क्यों सक्रिय रहना चाहिए?
महिलाओं को सक्रिय रहकर अपने सपनों का पालन करना चाहिए क्योंकि यह न केवल उन्हें सशक्त बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाता है।
शहनाज हुसैन ने क्या कहा?
शहनाज हुसैन ने कहा कि हर महिला को घर पर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले