क्या आधार कार्ड के नए नियमों का आपको पता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आधार कार्ड के नए नियमों का आपको पता है?

सारांश

आधार कार्ड से जुड़ी नई सुविधाओं और शुल्कों के बारे में जानें। अब आधार कार्डधारक बिना केंद्र जाए ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। जानिए क्या हैं नए नियम और कब तक है यह प्रक्रिया निःशुल्क।

मुख्य बातें

आधार कार्ड अपडेट अब ऑनलाइन किया जा सकेगा।
पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है।
बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए शुल्क है।
कुछ उम्र के बच्चों के लिए अपडेट नि:शुल्क हैं।
आधार कार्ड पुनः प्रिंट के लिए 40 रुपए देना होगा।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय नागरिकों के पहचान पत्र, आधार कार्ड को लेकर कई नियमों में परिवर्तन हुए हैं। अब आधार कार्डधारक को अपने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आधार कार्ड सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, उपयोगकर्ताओं के लिए प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए अब डेमोग्राफिक जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा। आधार कार्डधारक अब अपने नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, सभी आधार कार्डधारकों को 31 दिसंबर, 2025 से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य होगा।

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फिंगरप्रिंट और फोटो के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। हालांकि, यदि आधार कार्डधारक की उम्र 5-7 वर्ष है और यह पहला अपडेट है, तो यह सेवा नि:शुल्क होगी। इसी प्रकार, 15-17 वर्ष के कार्डधारकों को दो बार अपडेट कराने पर भी कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसके अलावा, यदि कार्डधारक एनरोलमेंट नंबर, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, पता, मोबाइल और ईमेल एड्रेस के लिए डेमोग्राफिक अपडेट करवाता है, तो यह बायोमैट्रिक अपडेट के साथ नि:शुल्क होगा, और अलग से करवाने पर 75 रुपए शुल्क देना होगा।

आधार कार्डधारक अपनी पहचान और पते से संबंधित प्रमाण जैसे नाम, जेंडर और जन्म तिथि के लिए डॉक्यूमेंट को आधार पोर्टल पर बिना किसी शुल्क के जमा कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा 14 जून 2026 तक ही निःशुल्क रहेगी।

आधार कार्ड के पुनः प्रिंट के लिए अब 40 रुपए का शुल्क देना होगा। इसके अलावा, पहले पंजीकरण के लिए होम एनरोलमेंट सर्विस का शुल्क 700 रुपए होगा, जबकि एक ही पते पर अन्य व्यक्तियों के लिए यह शुल्क 350 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नागरिकों को समय और धन की बचत भी करता है। ऐसे समय में जब डिजिटल सेवाओं की मांग बढ़ रही है, UIDAI का यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आधार कार्ड में बदलाव के लिए अब क्या करना होगा?
अब आपको आधार कार्ड सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं है, आप ऑनलाइन ही अपने डेमोग्राफिक विवरण अपडेट कर सकते हैं।
क्या आधार कार्ड का पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है?
जी हां, सभी आधार कार्डधारकों को 31 दिसंबर, 2025 से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना आवश्यक है।
बायोमैट्रिक अपडेट के लिए शुल्क कितना है?
बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए का शुल्क है, लेकिन कुछ श्रेणियों में यह नि:शुल्क है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले