31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोने में तेजी वापस लौट आई है, और चांदी की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर पहुँच गई हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोने में तेजी वापस लौट आई है, और चांदी की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर पहुँच गई हैं?

सारांश

सोने और चांदी की कीमतों में हालिया बदलावों ने बाजार में हलचल मचा दी है। जानिए इस उथल-पुथल के पीछे की वजहें और आगे के संभावित ट्रेंड्स।

मुख्य बातें

सोने की कीमतें 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुँच गई हैं।
चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई पर है।
आईबीजेए द्वारा कीमतों को रोजाना अपडेट किया जाता है।
वायदा बाजार में भी तेजी देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमतों में वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया। सोने का दाम लगभग 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुँच गया है और चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,09,707 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि इससे पहले गुरुवार1,09,097 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार, 24 कैरेट सोने में मात्र 24 घंटों में 610 रुपए प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है।

22 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,00,492 रुपए हो गई है, जबकि 18 कैरेट के सोने का मूल्य 82,280 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत भी बढ़ी है और यह ऑल-टाइम हाई पर पहुँच गई है। चांदी का दाम 3,509 रुपए की वृद्धि के साथ 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गया।

आईबीजेए द्वारा सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,09,419 रुपए हो गई, जबकि चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.51 प्रतिशत बढ़कर 1,28,855 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी का रुख देखा गया है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत करीब 0.48 प्रतिशत बढ़कर 3,691 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1.78 प्रतिशत बढ़कर 42.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

एलकेपी कमोडिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। इसका कारण अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की अधिक संभावना है। ओवरबॉट होने के बावजूद टैरिफ और डीडॉलराइजेशन थीम के कारण कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोना आने वाले सत्रों में 1.07 लाख रुपए से लेकर 1.12 लाख रुपए के बीच रह सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

निवेशकों और बाजार विश्लेषकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है। सरकार और केंद्रीय बैंक की नीतियों का इन कीमतों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
सोने की कीमतें अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक आर्थिक स्थिति के कारण बढ़ रही हैं।
क्या चांदी की कीमतें भी बढ़ेंगी?
हां, चांदी की कीमतें भी सोने के साथ-साथ बढ़ने की संभावना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले