क्या अहमदाबाद विमान हादसे की वजह खराब ईंधन हो सकती है? : एविएशन विशेषज्ञ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद विमान हादसे की वजह खराब ईंधन हो सकती है? : एविएशन विशेषज्ञ

सारांश

अहमदाबाद विमान हादसे में संभावित खराब ईंधन की भूमिका पर चर्चा। विशेषज्ञों की राय और ब्लैक बॉक्स डेटा का महत्व। जानें क्या है सच्चाई।

मुख्य बातें

अहमदाबाद विमान हादसा एक गंभीर घटना है।
खराब ईंधन एक संभावित कारण माना जा रहा है।
ब्लैक बॉक्स और एफडीआर डेटा से सच्चाई सामने आएगी।
इस हादसे ने एयर ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
विशेषज्ञों की राय महत्वपूर्ण है।

बेंगलुरु, १३ जून (राष्ट्र प्रेस)। नेशनल एयरो स्पेस लेबोरेटरी के पूर्व उप निदेशक शालिग्राम जे मुरलीधर ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे का एक संभावित कारण खराब ईंधन भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक कयास है। असली वजह एफडीआर डेटा और ब्लैक बॉक्स से ही सामने आएगी।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए शालिग्राम ने बताया कि अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही गिर गया था। इस स्थिति में यह संभावना जताई जा रही है कि इस विमान में इस्तेमाल किया गया ईंधन शायद दूषित या खराब हो सकता है।

उन्होंने कहा कि खराब ईंधन ने पहले विमान को पावर दी, लेकिन उड़ान के समय जब अधिक पावर की आवश्यकता थी, तब वह इसे प्रदान करने में असफल रहा।

शालिग्राम ने बताया कि ईंधन खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पानी के साथ मिक्स होना।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे की असली वजह ब्लैक बॉक्स डेटा और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से ही पता चलेगी, जिसमें विमान से जुड़ी सभी जानकारियां होती हैं।

एविएशन विशेषज्ञ ने कहा कि एफडीआर से आपको पता चलेगा कि विमान की सेटिंग क्या थी और वह कैसे चल रहा था।

वहीं, ब्लैक बॉक्स के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक जादुई बॉक्स है। यह एक एक्स-रे मशीन की तरह है, जिससे गुजरने वाला व्यक्ति पूरी तरह से उजागर हो जाता है। इंजन शुरू होने से लेकर इंजन बंद होने तक हजारों पैरामीटर होते हैं, जो ब्लैक बॉक्स में दर्ज किए जाते हैं।

अन्य एविएशन विशेषज्ञ संजय लजार ने कहा, "यह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "विमान टेकऑफ के जो वीडियो सामने आए हैं, उनके आधार पर यह स्पष्ट होता है कि उड़ान भरते ही पायलट ने मेडे कॉल दी थी, जो एक आपातकालीन संकेत होता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विमान में इंजन फेल हुआ था या फिर बड़े पैमाने पर बर्ड हिट (पक्षियों से टकराव) की स्थिति बनी थी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहमदाबाद विमान हादसे की वजह क्या हो सकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, खराब ईंधन एक संभावित कारण हो सकता है, लेकिन असली वजह ब्लैक बॉक्स और एफडीआर डेटा से ही पता चलेगी।
ब्लैक बॉक्स का क्या महत्व है?
ब्लैक बॉक्स में विमान की उड़ान से जुड़ी सभी जानकारी होती है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद करती है।
राष्ट्र प्रेस