98वें ऑस्कर में 'होमबाउंड' ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन ट्रॉफी नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीती

Click to start listening
98वें ऑस्कर में 'होमबाउंड' ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन ट्रॉफी नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीती

सारांश

98वें ऑस्कर अवार्ड्स में नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' ने शीर्ष 15 में जगह बनाई, पर फाइनल नॉमिनेशन में नहीं पहुँच सकी। नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर नई ऊँचाइयाँ हासिल की।

Key Takeaways

  • 'होमबाउंड' ने ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन किया।
  • NORWAY की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • प्रियंका चोपड़ा ने पुरस्कार प्रस्तुत किया।
  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'होमबाउंड' को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
  • फिल्म की कहानी जातिगत भेदभाव और गरीबी को दर्शाती है।

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 98वें ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' को आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था और यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शीर्ष 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल रही, लेकिन फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुँच सकी। इस प्रतिष्ठित श्रेणी में नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है।

एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की जीत की घोषणा करते हुए लिखा, "नॉर्वे ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई। फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' को इस वर्ष बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर मिलने पर बधाई।"

हालांकि फिल्म 'होमबाउंड' इस बार आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की प्रतियोगिता में नहीं पहुँच पाई, लेकिन यह भारत के लिए गर्व का क्षण रहा, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने इस श्रेणी का पुरस्कार प्रस्तुत किया। प्रियंका ने जेवियर बार्डेम के साथ मंच पर आकर 'सेंटीमेंटल वैल्यू' की टीम को ऑस्कर सौंपा।

ऑस्कर जीतने से पहले इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी बहुत तारीफ मिली थी। नीरज घेवान की 'होमबाउंड' को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (2025) में भी जबरदस्त सराहना मिली। प्रतिष्ठित 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में प्रीमियर के दौरान फिल्म को 9 मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह फिल्म 2025 में कान्स में चुनी गई एकमात्र भारतीय फीचर फिल्म थी।

यह फिल्म उत्तर भारत के एक छोटे से गाँव के दो दोस्तों चंदन और शोएब की कहानी है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर अपने लिए सम्मान पाने का सपना देखते हैं। पुलिस नौकरी पाने के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक समीकरण, आपसी दोस्ती और कोरोना महामारी के दौरान घर लौटने की उनकी यात्रा जातिगत भेदभाव और गरीबी के कष्टदायक यथार्थ को दर्शाती है।

वहीं, फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' का निर्देशन प्रसिद्ध नॉर्वेजियन निर्देशक जोआचिम ट्रायर ने किया है, जो अपनी 'ओस्लो ट्रिलॉजी' के लिए पहले से ही प्रसिद्ध हैं। 'सेंटीमेंटल वैल्यू' अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी और इसे ऑस्कर में कुल 9 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और अन्य प्रमुख श्रेणियाँ शामिल थीं। यह एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसकी कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य भूमिका में रेनेट रीन्सवे ने अद्भुत अभिनय किया है। फिल्म में एक उम्रदराज फिल्म निर्देशक और उसकी बेटियों के बीच के रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है।

Point of View

भले ही वह अंतिम नामांकन तक नहीं पहुँच सकी। नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' की जीत ने इस समारोह को और भी रोचक बना दिया। यह घटना भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'होमबाउंड' का मुख्य विषय क्या है?
'होमबाउंड' फिल्म उत्तर भारत के दो दोस्तों के संघर्ष और उनके सपनों की कहानी पर आधारित है।
'सेंटीमेंटल वैल्यू' फिल्म की कहानी किसके इर्द-गिर्द घूमती है?
'सेंटीमेंटल वैल्यू' एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें दो बहनों के रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाया गया है।
कौन सा भारतीय अभिनेता पुरस्कार प्रस्तुत कर रहा था?
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवार्ड्स में पुरस्कार प्रस्तुत किया।
'होमबाउंड' को कितने समय का स्टैंडिंग ओवेशन मिला?
'होमबाउंड' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' को कितने नामांकन मिले?
'सेंटीमेंटल वैल्यू' को ऑस्कर में कुल 9 नामांकन प्राप्त हुए।
Nation Press