प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर में जलवा: व्हाइट गाउन में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड प्रस्तुत किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर में जलवा: व्हाइट गाउन में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड प्रस्तुत किया

सारांश

प्रियंका चोपड़ा ने 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। पहली भारतीय अभिनेत्री के रूप में, उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रस्तुत किया, जबकि उनके आकर्षक गाउन ने सभी का ध्यान खींचा।

मुख्य बातें

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर में पहली बार अवार्ड प्रस्तुत किया।
उनका गाउन डायोर द्वारा डिजाइन किया गया।
'सेंटिमेंटल वैल्यू' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
ऑस्कर समारोह लॉस एंजेलेस में आयोजित हुआ।
इस बार की मेज़बानी कॉनन ओ'ब्रायन ने की।

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भले ही उनकी किसी फिल्म ने पुरस्कार नहीं जीता, लेकिन वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अवार्ड प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रियंका ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' का पुरस्कार 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को प्रदान किया।

जोआकिम ट्रायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच के जटिल रिश्तों को दर्शाती है। इसकी कहानी उन पारिवारिक विवादों और कलात्मक विरासत के बारे में है, जिनसे यह परिवार जूझ रहा है। नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की यात्रा को पेश करती है, जो अपने पारिवारिक संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।

अवॉर्ड शो के दौरान प्रियंका स्टेज पर पहुंची, और इसी दौरान जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, "फिलिस्तीन को आज़ाद करो।" ऑस्कर के लिए प्रियंका ने खास तौर पर एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसे डायोर ने डिजाइन किया। यह गाउन क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल के साथ आधुनिक टच में तैयार किया गया था। गाउन का स्लिट शेप उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। गाउन का बड़ा घेर और लंबाई प्रियंका को शाही लुक दे रही थी।

गाउन के नीचे की डिटेलिंग में काले और सफेद रंग के ट्यूल ने इसे ब्राइडल गाउन जैसी खूबसूरत रूप दिया। प्रियंका ने गाउन के साथ एक हल्का डायमंड नेकलेस पहना। उनका ओवरऑल लुक शानदार था, जबकि निक जोनस ब्लैक एंड व्हाइट थ्री पीस में नजर आए। इस कपल ने रेड कार्पेट पर अपनी ट्विनिंग के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

गौरतलब है कि लॉस एंजेलेस के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस साल ऑस्कर समारोह की मेज़बानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेज़बानी की थी। निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' इस बार बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक और अभिनेता सहित 16 श्रेणियों में पुरस्कार जीतने की दौड़ में सबसे आगे है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि भारतीय कलाकारों का वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ रहा है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका चोपड़ा ने किस अवार्ड को प्रस्तुत किया?
प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवार्ड प्रस्तुत किया।
प्रियंका का गाउन किसने डिजाइन किया?
प्रियंका का गाउन मशहूर डिजाइनर डायोर ने डिजाइन किया।
इस बार ऑस्कर समारोह में किस फिल्म को पुरस्कार मिला?
'सेंटिमेंटल वैल्यू' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
ऑस्कर समारोह का आयोजन कहाँ हुआ था?
ऑस्कर समारोह का आयोजन लॉस एंजेलेस के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ।
कौन इस समारोह का मेज़बान था?
इस समारोह का मेज़बान लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले