10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'लक्ष्मी' से हटकर पहचान बनाना जरूरी था? ऐश्वर्या खरे ने बताई 'छोरियां चली गांव' में शामिल होने की वजह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'लक्ष्मी' से हटकर पहचान बनाना जरूरी था? ऐश्वर्या खरे ने बताई 'छोरियां चली गांव' में शामिल होने की वजह

सारांश

क्या ऐश्वर्या खरे का नया शो 'छोरियां चली गांव' उन्हें अपनी असली पहचान दिखाने का मौका देगा? इस लेख में जानें उनकी सोच और शो में भाग लेने की प्रेरणा।

मुख्य बातें

लक्ष्मी का किरदार निभाने के बाद ऐश्वर्या खरे ने अपनी असली पहचान प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।
उन्हें नया शो करने का अवसर मिला जो उनके लिए विशेष है।
शो का कॉन्सेप्ट आज के समय से जुड़ा हुआ है।
ऐश्वर्या का मानना है कि कठिनाइयों का सामना करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
शो जी टीवी पर प्रसारित होगा।

मुंबई, 16 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। 'भाग्य लक्ष्मी' में लक्ष्मी के किरदार से चर्चित हुई टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे अब एक नए रूरल रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा बन रही हैं। राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वे इस शो में क्यों भाग ले रही हैं और इसे लेकर उनकी क्या सोच है।

उन्होंने कहा, "लंबे समय तक लक्ष्मी का किरदार निभाने की वजह से लोग मुझे उसी रूप में पहचानने लगे थे। लेकिन इस शो के माध्यम से, मैं अपनी असली पहचान को दर्शकों के सामने रखना चाहती थी, इसलिए नया शो करने का मौका पाकर मैंने तुरंत हां कर दी।"

ऐश्वर्या ने आगे कहा, "मैंने इस शो के लिए हां कहने की पहली वजह ये थी कि मैंने 'लक्ष्मी' के किरदार में बहुत समय बिता लिया है। लोग आज भी मुझे 'लक्ष्मी' के रूप में जानते हैं, इसलिए यह नया शो मेरे लिए एक अवसर है जिससे दर्शक मुझे 'ऐश्वर्या' के रूप में जान सकें।"

उन्होंने बताया, "दूसरी वजह ये थी कि 'भाग्य लक्ष्मी' के बाद मैं कुछ नया और अलग अनुभव करना चाहती थी। 'छोरियां चली गांव' मुझे एक नई शुरुआत का मौका लगा। इसका कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा और आज के समय के अनुरूप है। यह शो जी टीवी जैसे बड़े चैनल पर आने वाला है, जो इसे और खास बनाता है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी गांव का अनुभव किया है, तो उन्होंने कहा, "मैं केवल एक बार बचपन में गांव गई थी। मुझे कुछ बातें याद हैं, जैसे वहां बिजली नहीं थी और मेरी दादी चूल्हे पर खाना बनाती थीं। वहां का दृश्य बहुत सुंदर था, जैसे बादल जमीन पर उतरे हों।"

शो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने कपड़ों और अपनी सोच पर ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि बिना कोशिश के हार नहीं माननी चाहिए। यही सोच मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है। इस शो में मैं यही सोच लेकर जा रही हूं कि हर चीज को एक बार जरूर आजमाऊंगी।"

उन्होंने कहा कि जब हम कठिनाइयों का सामना करते हैं, तो एक अलग प्रकार की खुशी एवं गर्व का अनुभव होता है। "मैं इस शो में इसलिए शामिल हो रही हूं ताकि मैं दिमाग, दिल और शरीर से मजबूत बन सकूं।"

नया रियालिटी शो 'छोरियां चली गांव' जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होगा। इसमें 11 शहरी लड़कियां गांव की जिंदगी का अनुभव करेंगी। इस शो को 'रोडीज' फेम रणविजय सिंघा होस्ट करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

ऐश्वर्या खरे का नया शो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लाएगा। यह शो ग्रामीण जीवन की चुनौतियों और अवसरों को उजागर करेगा, जो आज के समय में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऐश्वर्या खरे ने 'छोरियां चली गांव' में भाग लेने का फैसला क्यों किया?
ऐश्वर्या खरे ने अपनी पहचान को दर्शकों के सामने लाने और कुछ नया अनुभव करने के लिए इस शो में भाग लेने का निर्णय लिया।
'छोरियां चली गांव' शो का कॉन्सेप्ट क्या है?
'छोरियां चली गांव' में 11 शहरी लड़कियां गांव की जिंदगी का अनुभव करेंगी और विभिन्न चुनौतियों का सामना करेंगी।
शो को कौन होस्ट कर रहा है?
इस शो को 'रोडीज' के फेम रणविजय सिंघा होस्ट करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले