आशा भोसले और लता मंगेशकर के साथ गाए गानों की संख्या जानकर रह जाएंगे दंग!

Click to start listening
आशा भोसले और लता मंगेशकर के साथ गाए गानों की संख्या जानकर रह जाएंगे दंग!

सारांश

आशा भोसले और लता मंगेशकर ने मिलकर 92 से 93 गाने गाए हैं। जानें उनके अनमोल क्षणों और यादगार प्रदर्शनों के बारे में इस लेख में।

Key Takeaways

  • लता मंगेशकर और आशा भोसले ने मिलकर 92-93 गाने गाए हैं।
  • मन क्यों बहका गाना उनके अनमोल क्षणों में से एक है।
  • दोनों बहनों की आवाज़ ने भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जब भी हम भारतीय संगीत की बात करते हैं, तो लता मंगेशकर और आशा भोसले के नाम सबसे पहले आते हैं। आज ये दिग्गज गायिकाएं हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इन्होंने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

आशा भोसले के निधन की खबर के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इस बात का खुलासा कर रही हैं कि उन्होंने और लता मंगेशकर ने मिलकर कितने गाने गाए हैं। यह वीडियो सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का है।

शो के दौरान उन्होंने बताया कि लता दीदी और उन्होंने मिलकर 92 या 93 गाने गाए हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ''जब भी हम साथ में गाना गाते थे, तो हम एक-दूसरे की ओर देखते थे। मेरी हमेशा कोशिश रहती थी कि मैं लता दीदी से कभी कम न पड़ूं।''

शो के दौरान आशा भोसले ने प्रसिद्ध गीत 'मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को' गाकर भी सुनाया। इस दौरान खास बात यह रही कि उन्होंने उन हिस्सों को लता मंगेशकर के अंदाज में गाने की कोशिश की, जो वास्तव में स्वर कोकिला ने गाए थे।

इस प्रदर्शन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। आशा भोसले ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा, ''इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान जब मैंने 'आधी रात' वाली लाइन को थोड़ी अलग लय में गाया, तो लता दीदी ने चश्मा उठाकर मेरी तरफ देखा और गर्दन हिलाकर मेरी तारीफ की।'' यह पल मेरे लिए बेहद खास था।

दोनों बहनों ने मिलकर कई यादगार गीत दिए, जिनमें 'मनभावन के घर जाए गोरी', 'मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली', 'सखी रे सुन बोले पपीहा', 'छाप तिलक सब छीनी' जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों ने न सिर्फ उस दौर में लोकप्रियता हासिल की, बल्कि आज भी लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हैं।

Point of View

NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

आशा भोसले और लता मंगेशकर ने मिलकर कितने गाने गाए?
आशा भोसले ने बताया कि उन्होंने और लता मंगेशकर ने मिलकर 92 या 93 गाने गाए हैं।
कौन सा गाना आशा भोसले ने शो में गाया?
आशा भोसले ने प्रसिद्ध गाना 'मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को' गाया।
आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच का रिश्ता कैसा था?
दोनों बहनों के बीच हमेशा एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रतिस्पर्धा रही है।
क्या आशा भोसले ने लता मंगेशकर के अंदाज में गाने की कोशिश की?
हाँ, उन्होंने लता मंगेशकर के अंदाज में गाने की कोशिश की।
इन दोनों गायिकाओं के कौन से गाने प्रसिद्ध हैं?
प्रसिद्ध गानों में 'मनभावन के घर जाए गोरी', 'मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली' शामिल हैं।
Nation Press