बादशाह का गाना 'टटीरी': महिला आयोग ने जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का आदेश

Click to start listening
बादशाह का गाना 'टटीरी': महिला आयोग ने जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का आदेश

सारांश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गायक बादशाह के गाने 'टटीरी' पर कार्रवाई करते हुए उन्हें और संबंधित लोगों को 25 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। गाने में अश्लीलता के आरोपों के चलते यह कदम उठाया गया है। जानें इस विवाद की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के गाने 'टटीरी' पर कार्रवाई की है।
  • सभी संबंधित व्यक्तियों को 25 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है।
  • गाने में अश्लीलता के आरोप लगे हैं।
  • बादशाह ने विवाद के बाद माफी मांगी थी।
  • गाना अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

मुंबई, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर उठे विवाद के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने गायक बादशाह के नए गाने 'टटीरी' पर कार्रवाई की है। आयोग ने संबंधित व्यक्तियों को समन जारी करते हुए 25 मार्च को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से गाने पर कार्रवाई का विवरण साझा किया। आयोग ने कहा, "राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पाया है कि सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होती है और यह भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।"

इस संदर्भ में गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह, निर्देशक माही संधू, जोबन संधू और निर्माता हितेन को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। उन्हें 25 मार्च को दोपहर 12:30 बजे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है, अन्यथा कानून के तहत उचित कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म केडी: द डेविल और गाने "सरके चुनर तेरी सरके" से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ भी समन जारी करते हुए 24 मार्च को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को भी समन जारी किया गया है।

बादशाह का गाना 'टटीरी' अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गाने में सरकारी बस, स्कूल की वर्दी और बोलों को लेकर विवाद हुआ था। हरियाणा के राज्य महिला आयोग ने पहले इस मुद्दे पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद हरियाणा में बादशाह के खिलाफ दो स्थानों पर एफआईआर भी दर्ज की गई। विवाद बढ़ता देख गायक ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

Point of View

NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

बादशाह का गाना 'टटीरी' क्यों विवादित है?
गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगे हैं, जिसके चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कब समन जारी किया?
आयोग ने संबंधित व्यक्तियों को 25 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।
क्या बादशाह ने माफी मांगी है?
हां, विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
इस विवाद का क्या असर होगा?
यह विवाद मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और भविष्य में बेहतर चित्रण की उम्मीद जगाता है।
गाने को कब हटाया गया?
गाना 'टटीरी' अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
Nation Press