बादशाह का गाना 'टटीरी': पंचकूला में मामला दर्ज, गीता भुक्कल ने जताई नाराजगी

Click to start listening
बादशाह का गाना 'टटीरी': पंचकूला में मामला दर्ज, गीता भुक्कल ने जताई नाराजगी

सारांश

बादशाह के नए गाने 'टटीरी' ने विवाद पैदा कर दिया है। पंचकूला में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि हरियाणा महिला आयोग ने भी गायक को नोटिस भेजा है। जानिए इस गंभीर मुद्दे पर क्या कहा पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने।

Key Takeaways

  • बादशाह का गाना 'टटीरी' विवाद में है।
  • पंचकूला में मामला दर्ज हुआ है।
  • महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है।
  • सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया आई है।
  • पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने नाराजगी व्यक्त की है।

मुंबई, ६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह के नए गाने 'टटीरी' के खिलाफ विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, पंचकूला के सेक्टर-२० पुलिस थाने में इस गाने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत समाजसेवी अभय चौधरी द्वारा की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजा था।

जानकारी के अनुसार, अभय चौधरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि गाने के बोल और वीडियो में ऐसे शब्द और दृश्य हैं, जो महिलाओं और लड़कियों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाने का वीडियो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी शिकायत के आधार पर सेक्टर-२० पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अब इसकी गहन जांच की जा रही है।

इस विवाद पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने इस मुद्दे पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैंने गाना नहीं सुना है, लेकिन मीडिया में आई खबरों के आधार पर जो जानकारी सामने आई है, वह चिंताजनक है। गाने में बच्चियों का गलत तरीके से उपयोग किया गया है और इसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।"

उन्होंने यह भी कहा, "हम देश में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे लगाते हैं, लेकिन असली जिम्मेदारी यह है कि हम बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करें। इस तरह के गानों में अगर अभद्रता दिखाई जाती है, तो इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाना चाहिए।"

महिला आयोग की कार्रवाई पर भी गीता भुक्कल ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "चाहे सामाजिक संगठन हों या राजनीतिक दल, सभी के लिए बहन-बेटियां समान हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जिस तरह से इस गाने में बच्चियों को प्रस्तुत किया गया है, वह सामाजिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।"

वास्तव में, यह विवाद तब शुरू हुआ जब रैपर बादशाह का हरियाणवी गाना 'टटीरी' रिलीज हुआ। गाना १ मार्च को जारी किया गया था, जिसमें लड़कियों को हरियाणा के लोक संगीत पर सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने डांस करते हुए दिखाया गया है। गाने में लड़कियां किताबों से भरे बैग को फेंकती नजर आती हैं। इसके अलावा, गाने में कुछ अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग किया गया है, जिसके खिलाफ तुरंत विरोध शुरू हो गया।

इस बीच, हरियाणा महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए बादशाह को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें विवादित गाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Point of View

बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की गंभीरता को भी उजागर करता है। हरियाणा महिला आयोग और राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा की गई प्रतिक्रियाएं इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाती हैं।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

गाना 'टटीरी' किसने गाया है?
'टटीरी' गाना प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह ने गाया है।
इस गाने पर क्यों विवाद उठ रहा है?
इस गाने के बोल और वीडियो में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले शब्द और दृश्य शामिल हैं।
पंचकूला में किसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है?
पंचकूला में समाजसेवी अभय चौधरी की शिकायत के आधार पर बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है?
हाँ, महिला आयोग ने बादशाह को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें स्पष्टीकरण मांगा गया है।
गीता भुक्कल ने इस विवाद पर क्या कहा?
गीता भुक्कल ने इस गाने की भाषा और बच्चियों के चित्रण पर नाराजगी जताई है।
Nation Press