29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छोटे पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और दर्शन की गाथा सुनाने वाले ये बेहतरीन टीवी सीरियल हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छोटे पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और दर्शन की गाथा सुनाने वाले ये बेहतरीन टीवी सीरियल हैं?

सारांश

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को छोटे पर्दे पर दर्शाने वाले धारावाहिकों की एक यात्रा। जानें कैसे ये शो हमारे दिलों में उनकी शिक्षाओं को पिरोते हैं। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर, आइए हम उन अद्भुत सीरियल्स पर चर्चा करें जो हमें श्रीकृष्ण की दिव्यता से प्रेरित करते हैं।

मुख्य बातें

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और शिक्षाओं का प्रसार छोटे पर्दे पर किया गया है।
जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के जीवन का स्मरण कराता है।
हर धारावाहिक में श्रीकृष्ण के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया गया है।
इन धारावाहिकों ने दर्शकों को आध्यात्मिक प्रेरणा दी है।
श्रीकृष्ण की कहानियाँ आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।

मुंबई, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। छोटे पर्दे की दुनिया में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और शिक्षाओं को कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों के माध्यम से हमारे सामने प्रस्तुत किया गया है। जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन चर्चित धारावाहिकों पर, जिन्होंने श्रीकृष्ण की दिव्य गाथा को घर-घर तक पहुंचाया और दर्शकों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया।

इन टीवी सीरियल्स में उनके बचपन की मनमोहक कहानियों से लेकर महाभारत के युद्ध क्षेत्र में दिए गए उपदेशों तक, हर पहलू को रोचक ढंग से दिखाया गया है।

महाभारत- मशहूर फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा का महाभारत सीरियल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित ऐसा सीरियल आज तक नहीं बना। इस धारावाहिक में नितीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए वे आज भी जाने जाते हैं। ये करीब दो साल तक चला था।

कृष्णा- फेमस एक्टर स्वप्निल जोशी ने इस सीरियल में कृष्ण (बचपन) की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक 1993 में डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था। इसमें श्री कृष्ण के जीवन और दर्शन को अच्छे से पेश किया गया है।

परमावतार श्री कृष्ण- यह सीरियल वर्ष 2017 में प्रसारित हुआ था। परमावतार श्री कृष्ण की कहानी कृष्ण के जीवन और जन्म के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेता सुदीप साहिर इस शो में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाते दिखे थे।

महाभारत- सिद्धार्थ कुमार तिवारी के इस नए जमाने के टीवी शो में सौरभ राज जैन ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। पिछले महाभारत सीरियल की तरह, इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह शो 2013 में टीवी पर प्रसारित हुआ था।

राधा कृष्ण- यह सीरियल राधा और कृष्ण की अमर प्रेम कहानी बताता है। अभिनेता सुमेध मुद्गलकर ने इसमें कृष्ण की भूमिका निभाई और मल्लिका सिंह ने राधा का किरदार निभाया। 2018 में आए इस शो में उस समय की कहानी दिखाई गई जब राधा को श्राप मिला था कि वह कृष्ण से अलग हो जाएंगी।

जय श्री कृष्ण- यह शो 2008 में प्रसारित हुआ था। धृति भाटिया ने शो में कृष्ण के बचपन का किरदार निभाया था। इस सीरियल में श्रीकृष्ण के जीवन और राधा के साथ बिताए समय की मधुर कहानियां शामिल थीं।

–राष्ट्र प्रेस

जेपी/जीकेटी

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का संदर्भ हमें समय-समय पर प्रेरित करता है। छोटे पर्दे पर इनकी गाथा को देखना न केवल मनोरंजन है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करता है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर कौन-कौन से टीवी सीरियल्स प्रसारित हुए हैं?
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर कई धारावाहिक जैसे 'महाभारत', 'कृष्णा', 'परमावतार श्री कृष्ण', 'महाभारत' (सिद्धार्थ कुमार तिवारी), 'राधा कृष्ण' और 'जय श्री कृष्ण' प्रसारित हुए हैं।
जन्माष्टमी का महत्व क्या है?
जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है और यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले