16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाग्यश्री ने केटलबेल स्विंग्स एक्सरसाइज के फायदे बताए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाग्यश्री ने केटलबेल स्विंग्स एक्सरसाइज के फायदे बताए हैं?

सारांश

भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर केटलबेल स्विंग्स के फायदों को साझा किया है। इस एक्सरसाइज के माध्यम से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और फिटनेस में सुधार होता है। जानिए इस एक्सरसाइज के अन्य फायदे भी!

मुख्य बातें

केटलबेल स्विंग्स से शरीर की ताकत बढ़ती है।
यह एक्सरसाइज कोर को मजबूत बनाती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है।
सही तकनीक से फिटनेस स्तर में सुधार होता है।

मुंबई, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री भाग्यश्री 56 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ऊर्जा के लिए जानी जाती हैं। वह अपने फैंस को हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज, डाइट, और फिटनेस से जुड़ी सलाह साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने केटलबेल स्विंग्स का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि यह एक्सरसाइज शरीर के कई हिस्सों के लिए कितनी फायदेमंद होती है।

भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केटलबेल स्विंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह एक्सरसाइज शरीर की ताकत को बढ़ाती है। इसे करने से ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स के मसल्स मजबूत होते हैं।

उन्होंने बताया कि केटलबेल स्विंग के सबसे बड़े फायदों में से एक है कोर यानी पेट और पीठ के बीच के हिस्से को मजबूत करना। कोर मजबूत होने से शरीर स्थिर रहता है और रोजमर्रा की गतिविधियों में चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।

भाग्यश्री ने कहा कि जब केटलबेल को ऊपर उठाया जाता है, तो हाथों का काम केवल गाइड का होता है। असली ताकत कूल्हों के थ्रस्टिंग मूवमेंट से आती है। इससे न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी संतुलित होता है।

केटलबेल स्विंग्स करने से कार्डियो और स्ट्रेंथ दोनों का फायदा होता है। यह एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है। इसके अलावा, यह मेटाबोलिज्म को भी तेज करती है, यानी कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं और वजन नियंत्रण में रहता है। सांस बाहर छोड़ते हुए स्विंग करना मांसपेशियों की ताकत और सहनशीलता को बढ़ाता है।

केटलबेल स्विंग्स एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से शरीर की ताकत बढ़ती है, ऊर्जा बनी रहती है और फिटनेस लेवल भी बढ़ता है। यह एक्सरसाइज हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सही और ध्यानपूर्वक तरीके से करना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केटलबेल स्विंग्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?
केटलबेल स्विंग्स शारीरिक ताकत और सहनशीलता बढ़ाने में मददगार होते हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
क्या सभी उम्र के लोग केटलबेल स्विंग्स कर सकते हैं?
जी हां, केटलबेल स्विंग्स हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसे उचित तकनीक से करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले