3 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इमरान हाशमी डेंगू से ठीक होकर 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग पर लौट आए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इमरान हाशमी डेंगू से ठीक होकर 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग पर लौट आए?

सारांश

इमरान हाशमी ने डेंगू से स्वस्थ होने के बाद 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग पर वापसी की। जानें उनकी यात्रा और फिल्म के बारे में कुछ खास बातें।

मुख्य बातें

इमरान हाशमी ने डेंगू से उबरने के बाद काम पर वापसी की।
फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में उनकी नई भूमिका है।
फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं।
यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर है।
इमरान को प्रशंसकों का समर्थन मिला।

मुंबई, २५ जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने डेंगू से स्वस्थ होकर अपनी नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के शूटिंग सेट पर वापसी की है। इस पर उन्होंने कहा कि अब वह काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इमरान को २८ मई को डेंगू होने का पता चला था, लेकिन अब उन्होंने मुंबई में फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "मैं फिर से एक्शन में आ गया हूं और अच्छा लग रहा है। मैंने डेंगू से ठीक होने के लिए कुछ दिन आराम किया, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो गया हूं और फिर से शूटिंग पर वापस आ गया हूं।"

उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

अभिनेता ने लिखा, "सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतने प्यार और संदेश भेजे। मैं फिर से काम पर वापस आने को लेकर बहुत खुश हूं और जल्द ही आप सबके लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आने वाला हूं।"

‘दे कॉल हिम ओजी’ से इमरान पहली बार तेलुगू फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पवन कल्याण और प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘दे कॉल हिम ओजी’ २५ सितंबर को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी।

‘दे कॉल हिम ओजी’ गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन तैयार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी पिछली बार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आए थे। इसमें एक्टर ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया था। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली थी। ‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म २५ अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए। उनकी मेहनत और अदाकारी ने उन्हें इस स्थिति में लाया है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक खुशी की बात है।
RashtraPress
3 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इमरान हाशमी ने डेंगू से ठीक होने के बाद क्या कहा?
इमरान हाशमी ने कहा कि वह अब काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और शूटिंग पर वापस आ गए हैं।
'दे कॉल हिम ओजी' कब रिलीज होगी?
'दे कॉल हिम ओजी' २५ सितंबर को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले