24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जैकलीन फर्नांडिस की सरकारी गवाह बनने की याचिका की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 मई को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जैकलीन फर्नांडिस की सरकारी गवाह बनने की याचिका की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 मई को

सारांश

जैकलीन फर्नांडिस की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अर्जी पर सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई 8 मई को होगी। जानें इस हाई-प्रोफाइल केस के बारे में।

मुख्य बातें

जैकलीन फर्नांडिस की सरकारी गवाह बनने की याचिका पर सुनवाई टली।
अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
ईडी ने जैकलीन की अर्जी का विरोध किया है।
मामला 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़ा है।
जैकलीन का नाम सुकेश चंद्रशेखर के मामले में शामिल है।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया मोड़ आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की तरफ से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दायर अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई को टाल दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है, और साथ ही जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है।

सुनवाई के दौरान, ईडी ने अदालत में कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी अधारहीन है। ईडी ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित है, जिस पर 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम तब सामने आया जब जांच एजेंसी ने दावा किया कि सुकेश ने ठगी के पैसों से उन्हें कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे। इसी के आधार पर ईडी ने उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया था।

जैकलीन ने हाल ही में कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह इच्छा जताई थी कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ईडी ने उनके इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फिलहाल उनकी अर्जी को स्वीकार करने का कोई ठोस आधार नहीं दिखता।

मामले की शुरुआत 2021 में हुई थी, जब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों के परिवार से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की। बाद में इस मामले की जांच ईडी ने अपने हाथ में ली और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि सुकेश ने कथित तौर पर इस पैसे का इस्तेमाल कई लोगों को महंगे तोहफे देने में किया, जिनमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लग्जरी बैग, डायमंड ज्वेलरी, महंगी घड़ियां और अन्य कीमती सामान दिए गए थे, जिसके चलते ईडी ने उन्हें भी इस केस में आरोपी के तौर पर शामिल किया।

वहीं, जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असलियत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि सुकेश ने खुद को एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में पेश किया और उन्हें गुमराह किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

ईडी का विरोध यह संकेत देता है कि मामला कहीं अधिक गहरा है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैकलीन फर्नांडिस का मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्या संबंध है?
जैकलीन फर्नांडिस का नाम उस मामले में शामिल है जिसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने उन्हें महंगे गिफ्ट्स दिए।
सरकारी गवाह बनने की प्रक्रिया क्या है?
सरकारी गवाह बनने का मतलब है कि व्यक्ति जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करता है और मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
अगली सुनवाई कब होगी?
इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
ईडी ने जैकलीन की याचिका का विरोध क्यों किया?
ईडी ने कहा कि जैकलीन की याचिका अधारहीन है और इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ क्या आरोप हैं?
सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले