जोनिता गांधी ने ‘टच बडी’ गाने पर साझा किया नया अनुभव, कलाकार के रूप में नई दिशा में कदम

Click to start listening
जोनिता गांधी ने ‘टच बडी’ गाने पर साझा किया नया अनुभव, कलाकार के रूप में नई दिशा में कदम

सारांश

प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी ने अपने नए गाने ‘टच बडी’ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह गाना उनके लिए एक नए पहलू को एक्सप्लोर करने का अद्भुत मौका है। जानिए इस गाने में उनके अनुभव और फिल्म के बारे में।

Key Takeaways

  • जोनिता गांधी ने ‘टच बडी’ गाने में डांस और गायन दोनों किया है।
  • यह गाना उन्हें एक नया अनुभव देने वाला है।
  • फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है।
  • गाने का तेलुगु वर्जन भी रिलीज हो चुका है।
  • फिल्म में आदिवि शेष और अनुराग कश्यप भी हैं।

मुंबई, २ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी अपने नए गाने ‘टच बडी’ के लिए पवन सिंह के साथ काम करके बेहद उत्साहित हैं। 'डकैत अ लव स्टोरी' के इस गाने के बारे में उन्होंने विस्तार से चर्चा की। जोनिता का मानना है कि इस गाने के माध्यम से एक कलाकार के रूप में एक नए पहलू को खोजने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि यह गाना उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव था, जिसने खास तौर पर उन्हें आकर्षित किया। इस समय जोनिता अपनी कलात्मक यात्रा के एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी हैं। वे अब केवल आवाज देने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि स्क्रीन पर भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। ‘टच बडी’ में उन्होंने न केवल गाया है, बल्कि पूर्ण आत्मविश्वास के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दिया है।

जोनिता ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, “यह मेरे लिए एक बिलकुल नया अनुभव था। मुझे डांस करना बहुत पसंद है, इसलिए इस गाने की ओर मैं आकर्षित हो गई। मैंने इसे एक किरदार के रूप में अपनाया। यह मेरी असलियत का विस्तार नहीं था, बल्कि एक कलाकार के रूप में मुझे एक नया पहलू एक्सप्लोर करने का मौका मिला।” उन्होंने आगे कहा, “एक कलाकार के तौर पर मैं अपने और भी कई पहलुओं को खोज रही हूं। अभी और भी बहुत कुछ आने वाला है। मैंने तो अभी बस शुरुआत की है। अपना प्यार और साथ बनाए रखिएगा।”

गाने में जोनिता एक स्टाइलिश, चंचल और आत्मविश्वास से भरी हुई अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ग्रूव, एटीट्यूड और सहजता इस ट्रैक का मुख्य आकर्षण है। गाने का तेलुगु वर्जन भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनके साथ राम मिरियाला नजर आ रहे हैं। दोनों भाषाओं के कलाकारों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। ‘टच बडी’ गाना फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का हिस्सा है।

फिल्म में आदिवि शेष, अनुराग कश्यप और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। यह एक बाइलिंगुअल प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिर से मिलकर कई चोरियां करते हैं।

इसमें क्राइम, एक्शन और रोमांस का रोचक मिश्रण है। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यरलगाडा ने किया है। फिल्म १० अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Point of View

बल्कि यह दर्शाता है कि वे अब सिर्फ गायक नहीं, बल्कि एक पूर्ण कलाकार बनना चाहती हैं। इस गाने के माध्यम से वे अपनी प्रतिभा के नए पहलुओं को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश कर रही हैं।
NationPress
04/04/2026

Frequently Asked Questions

जोनिता गांधी का नया गाना ‘टच बडी’ किस फिल्म का हिस्सा है?
यह गाना फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का हिस्सा है।
गाने में जोनिता गांधी के साथ कौन है?
गाने में जोनिता गांधी के साथ पवन सिंह हैं।
फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है।
फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?
फिल्म की कहानी दो पुराने प्रेमियों पर आधारित है, जो फिर से मिलकर कई चोरियां करते हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म १० अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Nation Press