क्या भाग्यश्री को जयपुर की हरी मटर पसंद आई?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आता है, बाजार में हरी-भरी सब्जियों की भरमार हो जाती है। इनमें से सबसे लोकप्रिय है ताजगी से भरी हरी मटर। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। मीठी और पौष्टिक मटर हर किसी की पसंदीदा होती है।
इस बीच, अभिनेत्री भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मटर छीलते हुए दिखाई दे रही हैं और इसके फायदों के बारे में बता रही हैं।
अभिनेत्री का कहना है कि सर्दियों में सबसे बेहतरीन मटर जयपुर की होती है। इसके दाने जितने छोटे होते हैं, मटर उतनी ही मीठी और महंगी होती है।
भाग्यश्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "जयपुर की मटर का स्वाद वास्तव में अद्भुत होता है। वहां पर मटर की कीमत उसके आकार के अनुसार तय की जाती है, जितने इसके दाने छोटे होते हैं, उतनी ही मीठी और महंगी होती है, लेकिन इसका स्वाद सच में बहुत ही शानदार होता है। इस मौसम के लिए मेरा मटर का स्टॉक अब आ गया है।"
"मैंने प्यार किया" फिल्म में अपनी मासूमियत से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। वह कई रियलिटी शो में जज और विशेष अतिथि के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।
अब 56 साल की उम्र में भी उनके चेहरे की चमक और फिटनेस बरकरार है। इस उम्र में भी अभिनेत्री अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए जिम में मेहनत कर रही हैं।
हाल ही में, भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में ड्रिल एक्सरसाइज कर रही थीं। वीडियो में वह दर्शकों को चुनौती देते हुए दो ड्रिल करती हैं और कहती हैं कि चलिए देखते हैं कि आप कितने फुर्तीले हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "इसकी प्रैक्टिस से चपलता, गतिशीलता और ध्यान का परीक्षण किया जाएगा। मुझे हर एक्सरसाइज को करने में सात सेकंड लगे। इसे आजमाएं और बताएं कि आपको कितना समय लगा। इसे रोजाना करें और अपनी गति को बेहतर बनाने के लिए खुद से प्रतिस्पर्धा करें।"