अभिनेत्री महवश ने वेब सीरीज 'सतरंगी' की घोषणा के साथ साझा किया अपना दर्द

Click to start listening
अभिनेत्री महवश ने वेब सीरीज 'सतरंगी' की घोषणा के साथ साझा किया अपना दर्द

सारांश

महवश ने अपनी नई वेब सीरीज 'सतरंगी' के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने अपने संघर्षों और मेहनत की कहानी साझा की है। इस सीरीज को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Key Takeaways

महवश की संघर्षों की कहानी प्रेरणादायक है। सीरीज ' सतरंगी ' जी5 पर स्ट्रीम होगी। हर व्यक्ति अपनी समस्याओं से जूझता है। महवश ने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। महवश एक बहुआयामी कलाकार हैं।

मुंबई, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में लॉन्च होती हैं। कुछ ऐसी होती हैं जो तुरंत दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं, जबकि कुछ के बारे में जानकारी ही नहीं मिल पाती। इसी क्रम में, अभिनेत्री महवश अपनी नई वेब सीरीज 'सतरंगी' के साथ आ रही हैं।

महवश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने सीरीज की टीम और बीटीएस तस्वीरें शामिल की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं अपनी आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' के जी5 पर स्ट्रीम होने की घोषणा कर रही हूं। मुझे आप सभी के प्यार और दुआओं की आवश्यकता है।"

महवश ने शूटिंग के दौरान की चुनौतियों और जीवन की जद्दोजहद का उल्लेख किया। उन्होंने साझा किया, "मैंने कई रातें और दिन गुजारे हैं, जिन्हें याद करना भी कठिन है। कई बार मैंने दिल से रोया, लेकिन हर क्षण मेहनत की ताकि आज इस मुकाम तक पहुंच सकूं।"

उन्होंने आगे कहा, "हर व्यक्ति अपनी जिंदगी की समस्याओं से जूझता है। कोई भी कुछ भी कहे, लेकिन हर छोटी खुशी, हर नया प्रोजेक्ट और वह पल जब हम अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराते हैं, ये सब बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

महवश ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "आप लोगों ने हमेशा मेरा समर्थन किया, शायद इसलिए कि आपको मुझमें कुछ अपने जैसा दिखता है। इसके लिए दिल से धन्यवाद। ट्रोल्स और मीम पेज से कोई फर्क नहीं पड़ता; हमारी सच्चाई और कहानी केवल हमें पता है।"

उन्होंने पोस्ट के अंत में कहा, "हम आगे बढ़ते रहेंगे और किसी को हमें रोकने नहीं देंगे। चलो टीम महवश, आगे बढ़ते हैं।"

यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, महवश ने सीरीज के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। अब देखना है कि यह सीरीज कब स्ट्रीम की जाएगी।

महवश एक प्रसिद्ध भारतीय रेडियो जॉकी, यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और निर्माता हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर आरजे महवश के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, वह कुछ वेब सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं और फिल्म 'सेक्शन 108' की निर्माता भी हैं।

Point of View

NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

वेब सीरीज 'सतरंगी' कब रिलीज होगी?
महवश ने इसके रिलीज की तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।
महवश ने अपने जीवन में क्या संघर्ष किए हैं?
महवश ने अपने अनुभव में कई मुश्किल दिनों और रातों का सामना किया है, जिन्हें याद करना भी कठिन है।
महवश के फैंस के लिए उनका संदेश क्या है?
महवश अपने फैंस का धन्यवाद करती हैं जो हमेशा उनका समर्थन करते हैं।
महवश ने कौन-कौन से प्रोजेक्ट किए हैं?
महवश ने कई वेब सीरीज में काम किया है और फिल्म 'सेक्शन 108' की निर्माता भी हैं।
Nation Press