पूनम पांडे का डिजिटल जगत में तहलका: जब गूगल ने किया बैन

Click to start listening
पूनम पांडे का डिजिटल जगत में तहलका: जब गूगल ने किया बैन

सारांश

पूनम पांडे, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की चर्चित शख्सियत, ने अपने बोल्ड अंदाज से सबका ध्यान खींचा है। उनकी विवादास्पद गतिविधियों ने उन्हें सुर्खियों में रखा, जिसमें गूगल द्वारा बैन होना भी शामिल है। जानें उनके जीवन की अनकही कहानियाँ।

Key Takeaways

  • पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ।
  • उन्होंने 2010 में ग्लैडरैग्स मैनहंट में टॉप 9 में जगह बनाई।
  • पूनम ने 2013 में फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में कदम रखा।
  • गूगल ने उनके ऐप को विवादास्पद कंटेंट के कारण बैन किया।
  • उन्होंने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की।

मुंबई, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और सोशल मीडिया के क्षेत्र में कुछ ऐसे नाम हैं जो अपने बोल्ड स्वभाव और विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। पूनम पांडे भी इन्हीं नामों में से एक हैं। मॉडलिंग, फिल्मों, और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में पूनम ने हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एक बार तो यह स्थिति आ गई थी कि गूगल ने उन्हें बैन तक कर दिया था।

पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में एक साधारण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की और 18 वर्ष की आयु में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उनके बोल्ड फोटोशूट्स ने उन्हें तेजी से लोकप्रियता दिलाई। 2010 में, उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगा मॉडल प्रतियोगिता में टॉप 9 में स्थान बनाया। इसके बाद, उन्होंने कई कैलेंडर और फोटोशूट्स में काम किया, जिसमें 2012 का किंगफिशर कैलेंडर प्रमुख था।

2011 में, पूनम पांडे अचानक सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने कहा कि यदि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीतती है, तो वह न्यूड हो जाएंगी। मॉडलिंग और विवादों के बीच उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा। 2013 में, उन्होंने फिल्म 'नशा' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक स्कूल टीचर का किरदार निभाया, जिसमें बोल्ड सीन भी शामिल थे। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने पर इसके विरोध में प्रदर्शन हुए। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'मालिनी एंड कंपनी', 'द जर्नी ऑफ कर्मा', 'लव इज पॉइजन', और 'आ गया हीरो' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

टीवी और रियलिटी शो के क्षेत्र में भी पूनम ने अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 4' और 'लॉकअप' में भाग लिया। इसके अलावा, 'टोटल नादानियां' और 'प्यार मोहब्बत श्श्श' जैसे शोज में भी उन्होंने काम किया।

2017 में, पूनम पांडे ने अपने नाम का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिसमें उनका बोल्ड और एडल्ट कंटेंट था। यह ऐप जल्दी ही विवादों में घिर गया। गूगल ने इसे केवल एक घंटे में प्ले स्टोर से हटा दिया, यह कहते हुए कि इसमें ऐसा कंटेंट था जो उनकी नीतियों के खिलाफ था। इस घटना ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया।

पर्सनल लाइफ में, पूनम ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की, लेकिन शादी के 11 दिन बाद उन्होंने अपने पति पर धमकी और हमले का आरोप लगाया। गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में दोनों ने विवाद सुलझा लिया। इसके बाद भी, पूनम कभी विवादों से दूर नहीं रहीं।

साल 2024 में, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई, जिससे लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता फैल सके। हालांकि, इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Point of View

बल्कि सोशल मीडिया पर भी विवादों के कारण चर्चित रही हैं। उनका जीवन एक उदाहरण है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी पहचान बना सकता है, यहां तक कि विवादों के बीच भी। यह समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि किसी भी तरह की नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदला जा सकता है।
NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

पूनम पांडे का जन्म कब हुआ था?
पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ था।
पूनम पांडे ने किस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की?
पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म 'नशा' से अपने करियर की शुरुआत की।
गूगल ने पूनम पांडे को क्यों बैन किया?
गूगल ने पूनम पांडे को उनके मोबाइल ऐप में विवादास्पद कंटेंट के कारण बैन किया।
पूनम पांडे की शादी कब हुई थी?
पूनम पांडे ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की।
पूनम पांडे ने कैंसर से संबंधित किस बात का प्रचार किया?
पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी ताकि जागरूकता फैलाई जा सके।
Nation Press