समीरा रेड्डी की अद्भुत लौकी ब्राउनी रेसिपी: बिना गिल्ट के खाने का मज़ा

Click to start listening
समीरा रेड्डी की अद्भुत लौकी ब्राउनी रेसिपी: बिना गिल्ट के खाने का मज़ा

सारांश

समीरा रेड्डी ने लौकी से बनाई एक अनोखी चॉकलेटी ब्राउनी, जो स्वादिष्ट और सेहतमंद है। जानें इस स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में!

Key Takeaways

  • लौकी से बनी ब्राउनी पौष्टिक होती है।
  • यह एगलेस रेसिपी है।
  • बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
  • स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सामग्री का उपयोग।
  • बिना गिल्ट के एंजॉय करें!

मुंबई, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रकृति ने हमें कई अद्भुत सब्जियां दी हैं, जो अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं और सेहत का खजाना मानी जाती हैं। इनमें से एक विशेष सब्जी है लौकी, जो विटामिन, खनिजों और उच्च जल मात्रा से भरपूर है। हालांकि, कई लोग लौकी को साधारण और कम स्वादिष्ट समझते हैं, लेकिन अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इसे एक अनोखा 'ट्विस्ट' दिया है। उन्होंने लौकी से 'चॉकलेटी ब्राउनी' बनाकर सभी को हैरान कर दिया है।

उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ब्राउनी की रेसिपी साझा की। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। वीडियो में समीरा कहती हैं, "क्या आपने कभी लौकी की ब्राउनी ट्राई की है?"

अभिनेत्री ने बताया कि यह ब्राउनी रिच, चॉकलेटी और पौष्टिक होती है। लौकी में फाइबर, पानी की भरपूर मात्रा, विटामिन्स और कम कैलोरी होती है, जो वजन नियंत्रण, पाचन सुधार और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है। ब्राउनी में गुड़ और पीनट बटर जैसी हेल्दी सामग्री मिलाकर इसे और भी गट-फ्रेंडली बनाया जा सकता है।

समीरा ने ब्राउनी की रेसिपी साझा की। वे कहती हैं, "पहले लौकी को कद्दूकस करें। फिर इसे निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकालें और थोड़ी नमी रहने दें। कद्दूकस की हुई लौकी, गुड़, पीनट बटर, दूध, तेल और वनीला एक्सट्रैक्ट को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसमें ओट्स का आटा (या मैदा), कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाकर दोबारा मिक्स करें। चॉकलेट चिप्स डालें और कुछ ऊपर सजाने के लिए बचाकर रखें।

"मिश्रण को घी या बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे में डालें। पहले से गरम ओवन में 180° सेल्सियस पर 25-30 मिनट तक बेक करें, जब तक ब्राउनी अच्छे से पक न जाए। बेक होने के बाद ठंडा होने दें, फिर काटें। इससे टेक्सचर सॉफ्ट और फज जैसा बनेगा। यह रेसिपी एगलेस है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।"

समीरा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "ये है लौकी की ब्राउनी। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं है... बल्कि कुछ ऐसा है जिसे खाने के बाद भी अच्छा महसूस होता है। इसे गरमागरम खाएं और बिना किसी गिल्ट के एंजॉय करें। कभी-कभी जरूरी यह नहीं होता कि आप अपनी क्रेविंग्स को रोकें... बल्कि उन्हें थोड़ा बेहतर बना लें।"

Point of View

जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी अनुकूल है।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या लौकी की ब्राउनी सभी के लिए सुरक्षित है?
हाँ, यह एगलेस है और सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है।
क्या इस रेसिपी में कोई विशेष सामग्री चाहिए?
आपको लौकी, गुड़, पीनट बटर, और चॉकलेट चिप्स जैसी सामान्य सामग्री चाहिए होगी।
Nation Press