क्या विंदू दारा सिंह ने अपने पिता दारा सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने अपने पिता और प्रसिद्ध पहलवान दारा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहलवान वैष्णवी सिंह राजपूत को आर्थिक सहायता प्रदान की।
विंदू और उनके दोस्तों ने वैष्णवी की प्रतिभा को देखते हुए उनकी मदद करने का निर्णय लिया। उन्होंने उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आवश्यक प्रशिक्षण के साधन उपलब्ध करवाने में सहयोग किया।
जीत के संदर्भ में विंदू दारा सिंह ने कहा, "वैष्णवी के अंदर शेरनी जैसा दिल है और एक सच्चे चैंपियन की मेहनत और अनुशासन है। उसे बस सही दिशा और विश्वास की आवश्यकता है कि कोई उस पर भरोसा करता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमें गर्व है कि हम उसके साथ खड़े हो सके, लेकिन उसकी सफलता का सारा श्रेय उसकी लगातार मेहनत को जाता है। यह तो बस उसकी शुरुआत है, और आने वाले समय में पूरी दुनिया में भारत की ओर से वैष्णवी का नाम और भी चमकेगा।"
विंदू दारा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म 'करण' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म 'रब दियां रखां' में काम किया, जिसे उनके पिता ने निर्देशित किया था। उन्होंने कई सफल फिल्मों में भी काम किया है, जैसे- 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'खुशबू', 'टीम- द फोर्स', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी', 'सन ऑफ सरदार', 'जट्ट जेम्स बॉंड', 'द लायन ऑफ पंजाब', 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2'।
विंदू ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाया, ठीक वैसे ही जैसे उनके पिता ने रामायण में निभाया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स में खलनायक की भूमिका भी निभाई है, जिसमें 'श्श्श... कोई है' और 'कर्मा- कोई आ रहा है वक्त बदलने' शामिल हैं।
विंदू 'मास्टर शेफ 2', 'जोर का झटका', 'नच बलिए', 'कॉमेडी सर्कस', 'ऑल मोस्ट फेमस' और 'मां एक्सचेंज' जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।
विंदू रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 3' के विजेता रह चुके हैं।