10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप कमर दर्द को अलविदा कहना चाहते हैं? बस अपनी आदतों में बदलाव करें!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप कमर दर्द को अलविदा कहना चाहते हैं? बस अपनी आदतों में बदलाव करें!

सारांश

क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? जानें कुछ आसान उपाय जो आपकी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करके आपको राहत दिला सकते हैं। सही तरीके से बैठने, वजन उठाने और सोने की आदतों में सुधार करके आप कमर दर्द को कंट्रोल कर सकते हैं।

मुख्य बातें

सही तरीके से बैठें और लैपटॉप को आंखों के स्तर पर रखें।
हर 30-40 मिनट में चलें या स्ट्रेच करें ।
गलत तरीके से वजन न उठाएं ।
सोने के लिए मीडियम-फर्म गद्दा चुनें।
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। वर्तमान में कमर दर्द एक बहुत ही सामान्य समस्या बन चुकी है। दिनभर मोबाइल का प्रयोग करते हुए झुककर बैठना, लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना, गलत तरीके से वजन उठाना और बढ़ता हुआ वजन ये सब मिलकर कमर को कमजोर कर देते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार करना अत्यंत आवश्यक है। कुछ छोटे-से बदलाव कर के हम कमर दर्द को काफी हद तक रोक सकते हैं।

पहला और सबसे महत्वपूर्ण है सही तरीके से बैठना। बहुत देर तक झुककर बैठने से रीढ़ पर दबाव पड़ता है, इसलिए हमेशा अपनी पीठ को सीधा रखें और यह सुनिश्चित करें कि लैपटॉप आपकी आंखों के स्तर पर हो। फोन का उपयोग करते समय गर्दन को नीचे न झुकाएं। हर 30-40 मिनट में उठकर थोड़ी देर चलें या स्ट्रेच कर लें, इससे कमर पर दबाव कम होता है। साथ ही, रोज 5 मिनट की स्ट्रेचिंग भी कमर को बहुत राहत देती है। कैट-काउ, बालासन और भुजंगासन जैसे हल्के योगासन रीढ़ को लचीला बनाते हैं और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत रखते हैं। स्ट्रेचिंग हमेशा धीरे और आराम से करनी चाहिए।

दूसरा बड़ा कारण है गलत तरीके से वजन उठाना। अचानक झुककर भारी चीजें उठाने से कमर पर खिंचाव आता है। इसलिए हमेशा घुटनों को मोड़कर और कमर को सीधा रखकर ही वजन उठाएं। दोनों हाथों में वजन बराबर रखने से भी दबाव कम होता है। सोने की आदतें भी कमर पर असर डालती हैं। बहुत मुलायम गद्दा कमर को प्रभावित कर सकता है, इसलिए मीडियम-फर्म गद्दा चुनें। पीठ के बल सोते समय घुटनों के नीचे तकिया और करवट लेकर सोते समय पैरों के बीच तकिया रखने से रीढ़ को सही समर्थन मिलता है।

वजन को नियंत्रित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि बढ़ता हुआ वजन कमर पर सीधा दबाव डालता है। रोज हल्की चाल चलना, सीढ़ियां चढ़ना और सक्रिय रहना वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। कमर दर्द में हल्का गर्म सेक और तेल मालिश भी राहत देते हैं। तिल या सरसों के तेल की हल्की मालिश मांसपेशियों को आराम देती है और गर्माहट से रक्तसंचार बेहतर होता है।

इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पीना, मोबाइल का सही तरीके से उपयोग करना, लंबी ड्राइव के दौरान ब्रेक लेना, व्यायाम करना और पेट को साफ रखना भी कमर की सेहत के लिए आवश्यक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कमर दर्द की समस्या आज की जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को भी कम करता है। इसलिए, हमें चाहिए कि हम अपनी आदतों में सुधार करें और इस समस्या से निपटने के लिए गंभीरता से कदम उठाएं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कमर दर्द के लिए कौन से योगासन फायदेमंद हैं?
कैट-काउ, बालासन और भुजंगासन जैसे हल्के योगासन कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
कमर दर्द से बचने के लिए सही बैठने का तरीका क्या है?
सही तरीके से बैठने के लिए अपनी पीठ को सीधा रखें और लैपटॉप को आंखों के स्तर पर रखें।
क्या वजन उठाने का तरीका भी कमर दर्द को प्रभावित करता है?
जी हां, गलत तरीके से वजन उठाने से कमर पर खिंचाव आ सकता है, इसलिए हमेशा घुटनों को मोड़कर और कमर को सीधा रखकर ही उठाएं।
सोते समय कौन सा गद्दा बेहतर है?
मीडियम-फर्म गद्दा कमर के लिए बेहतर होता है।
कमर दर्द में तेल मालिश का क्या फायदा है?
तिल या सरसों के तेल की हल्की मालिश मांसपेशियों को आराम देती है और रक्तसंचार को बेहतर करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले