हेल्दी फूड्स के नाम पर बेची जा रही ये 5 हानिकारक चीजें; सावधान रहें!
सारांश
Key Takeaways
- फ्रूट जूस में चीनी और कलर हो सकते हैं।
- इंस्टेंट ओट्स का सेवन न करें।
- ब्राउन ब्रेड में मैदा हो सकता है।
- फ्लेवरड दही में केमिकल्स होते हैं।
- शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स में रिफाइंड शुगर हो सकती है।
नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वर्तमान में, जीवनशैली ऐसी बन गई है कि खुद के लिए ताजा और संतुलित आहार तैयार करना काफी कठिन हो गया है, और यही कारण है कि लोग घर के खाने की तुलना में बाहर के खाने पर अधिक निर्भर हो गए हैं।
बाजार में कई खाद्य उत्पादों को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, जिनमें नकली फ्लेवर और चीनी न होने का दावा किया जाता है, लेकिन यह हमारी गलतफहमी है। आज हम उन 'हेल्दी' फूड्स के बारे में जानेंगे, जो वास्तव में हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पहले नंबर पर है फ्रूट जूस। यहां डिब्बाबंद और फल की दुकान पर मिलने वाले दोनों प्रकार के जूस की बात की जा रही है। डिब्बाबंद जूस को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उसमें कलर और चीनी मिलाई जाती है। वहीं, दुकान पर मिलने वाले जूस में फाइबर की मात्रा नहीं होती है।
दूसरे नंबर पर हैं इंस्टेंट ओट्स। इन्हें अत्यधिक प्रोसेस किया जाता है, जिसमें चीनी और कलर मिलाए जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फ्लेवर भी डाला जाता है। बेहतर है कि आप स्टील-कट ओट्स का सेवन करें, क्योंकि ये पौष्टिक होते हैं।
तीसरे नंबर पर है ब्राउन ब्रेड। बाजार में इसे आटे या मल्टीग्रेन बताकर बेचा जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। इसमें आटे की मात्रा बहुत कम होती है और अधिकांश हिस्सा मैदा से बना होता है। इसलिए, किसी भी प्रकार के ब्राउन ब्रेड के सेवन से बचें।
चौथे नंबर पर है फ्लेवरड दही या लस्सी। पैक्ड फ्लेवरड दही या लस्सी आसानी से मिल जाती है, जिसे हम बिना किसी हिचक के पी लेते हैं। लेकिन इनमें कई प्रकार के फ्लेवर और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, साथ ही इनमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है।
पांचवें नंबर पर हैं शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स। आज के समय में लोग चीनी से परहेज करना चाहते हैं लेकिन मीठा खाना नहीं छोड़ पाते और शुगर-फ्री के नाम पर कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन असल में शुगर-फ्रीरिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका लंबे समय तक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।