10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 60 की उम्र में भी मिलिंद सोमन रखते हैं 30 जैसी ऊर्जा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 60 की उम्र में भी मिलिंद सोमन रखते हैं 30 जैसी ऊर्जा?

सारांश

क्या आपको पता है कि मिलिंद सोमन कैसे 60 की उम्र में भी इतनी ऊर्जा रखते हैं? जानें उनकी फिटनेस के राज और डाइट के बारे में।

मुख्य बातें

सख्त डाइट का पालन करें।
चाय और कॉफी से परहेज करें।
फल और जूस का सेवन करें।
फिटनेस को प्राथमिकता दें।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 90 के दशक के सुपर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन हमेशा अपनी फिटनेस के लिए चर्चित रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस देखकर यह समझना मुश्किल होता है कि वे 60 वर्ष के हो चुके हैं।

60 की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए, मिलिंद को सख्त डाइट का पालन करना पड़ता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में उल्लेख किया था कि वे चाय और कॉफी का सेवन नहीं करते हैं। उन्हें बचपन से ही इसकी आदत नहीं है। उन्होंने कहीं पढ़ा था कि चाय या कॉफी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। इसलिए, वे रोज सुबह फ्रूट जूस पीते हैं।

वे बताते हैं कि वे ब्रेड और अंडों से दूर रहते हैं। सुबह का नाश्ता सिर्फ फल या उनके जूस से ही होता है। अगर बहुत मजबूरी होती है, तब वे पूरी और भाजी का सेवन करते हैं, लेकिन तले हुए खाने से परहेज करते हैं।

अच्छी फिटनेस और प्रोटीन के लिए लोग मीट और अंडों का सेवन करते हैं, लेकिन मिलिंद न तो अंडे खाते हैं और न ही मांसाहारी भोजन। उन्होंने कहा, "मांसाहारी भोजन मुझे पसंद है, लेकिन मैं इसे कम खाता हूँ। मुझे लगता है कि यह मेरी या किसी की भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।"

अपनी अच्छे खानपान के कारण, मिलिंद आज 60 की उम्र में भी 30 जैसी ऊर्जा बनाए रखते हैं। वे आज भी रेसिंग प्रतियोगिता और फिटनेस चैलेंज का हिस्सा बनते हैं। इतना ही नहीं, मिलिंद अपने फैंस को भी फिट लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी 26 साल छोटी पत्नी भी फिटनेस के प्रति जागरूक हैं। दोनों मिलकर कई फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और स्टेज शो से की थी। 1990 में, वे मॉडलिंग की दुनिया में राज करते थे और उनके म्यूजिक वीडियो बेहद लोकप्रिय थे। उन्हें असल पहचान म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' से मिली थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। इस प्रकार के प्रयास समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिलिंद सोमन की डाइट में क्या शामिल है?
मिलिंद सोमन की डाइट में फल, जूस और कुछ विशेष समय पर पूरी और भाजी शामिल हैं।
क्या मिलिंद सोमन मांसाहारी भोजन खाते हैं?
नहीं, मिलिंद सोमन मांसाहारी भोजन नहीं खाते हैं और न ही अंडे।
मिलिंद सोमन की उम्र क्या है?
मिलिंद सोमन की उम्र 60 वर्ष है।
क्या मिलिंद सोमन अब भी फिटनेस चैलेंज में भाग लेते हैं?
जी हां, मिलिंद सोमन आज भी फिटनेस चैलेंज और रेसिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं।
क्या मिलिंद की पत्नी भी फिटनेस के प्रति जागरूक हैं?
हां, मिलिंद की पत्नी भी फिटनेस फ्रीक हैं और दोनों मिलकर फिटनेस वीडियो बनाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले