3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या खाने के बाद पेट फूलने से इन परेशानियों का संकेत मिलता है? ये देसी नुस्खे देंगे राहत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या खाने के बाद पेट फूलने से इन परेशानियों का संकेत मिलता है? ये देसी नुस्खे देंगे राहत

सारांश

खाने के बाद पेट फूलने की समस्या आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानें इसके कारण और घरेलू उपाय जो आपको राहत दिला सकते हैं।

मुख्य बातें

खाने के बाद पेट फूलना एक सामान्य समस्या है।
इसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
आयुर्वेदिक उपायों से राहत प्राप्त की जा सकती है।
सही खानपान और आदतों का पालन करें।
समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

नई दिल्ली, २६ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बहुत से लोग यह शिकायत करते हैं कि खाने के तुरंत बाद उनका पेट फूलने लगता है और खट्टी डकारें आने लगती हैं। लेकिन यह सिर्फ एक पाचन की सामान्य समस्या नहीं है, यह धीरे-धीरे पूरे शरीर को विषाक्त भी बना सकती है।

गैस और पेट फूलने की समस्या को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और बाजार में मिलने वाले चूर्ण या दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन यह समस्या पेट, लीवर और हॉर्मोन को भी प्रभावित कर सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, पेट फूलने जैसी समस्याएं वात दोष से संबंधित होती हैं। जब शरीर में वात दोष बढ़ता है, तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। समय पर सही उपचार न मिलने पर यह लीवर और आंतों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

खाना खाने के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक तीखा और तला-भुना खाना, गलत फूड कॉम्बिनेशन, जैसे कि कढ़ी के साथ दही या रायते का सेवन करना, अत्यधिक चाय-कॉफी और डिब्बाबंद पेय पदार्थों का सेवन करना, खाना खाने के बाद टहलना न करना और खाने के दौरान अधिक बात करना। ये सभी गलतियाँ पेट की समस्याओं का मुख्य कारण बनती हैं।

शुरुआती स्तर पर घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों से इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। जैसे, अजवाइन और काले नमक को भूनकर उसका पाउडर बना लें और खाने के बाद उसका सेवन करें। इससे गैस और पेट फूलने से राहत मिलेगी। अदरक का पानी भी पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है। ताजा अदरक को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से पेट की समस्याएं कम होती हैं।

खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का मिश्रण लेना फायदेमंद है। इसे आप बाजार से खरीद सकते हैं या घर पर बना सकते हैं। घर पर सौंफ और धागे वाली मिश्री को मिक्सी में दरदरा पीसकर खाने के बाद लें। अगर कब्ज की समस्या हो, तो इसे दूध के साथ लें। इसके अलावा, मुनक्का में काला नमक भरकर सुबह खाली पेट लेना भी पेट को साफ करने में सहायक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में इसके प्रभाव को समझना भी आवश्यक है। सही समय पर उपचार और घरेलू नुस्खे इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खाने के बाद पेट फूलने का मुख्य कारण क्या है?
खाने के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत फूड कॉम्बिनेशन, अधिक तला-भुना खाना, और ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन।
क्या घरेलू उपाय से पेट फूलने की समस्या ठीक हो सकती है?
जी हाँ, घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय जैसे अदरक का पानी और सौंफ-मिश्री का मिश्रण मददगार हो सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले