8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश में फिर से धरती हिली? 24 घंटे के भीतर महसूस हुए भूकंप के झटके

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश में फिर से धरती हिली? 24 घंटे के भीतर महसूस हुए भूकंप के झटके

सारांश

बांग्लादेश में भूकंप के लगातार झटके लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। पहले बड़े भूकंप के बाद अब छोटे झटके महसूस किए गए हैं। जानें इसके पीछे की वजह और सरकार की तैयारी।

मुख्य बातें

बांग्लादेश में लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं।
पहले भूकंप में 10 लोगों की मौत हुई थी।
सरकार राहत कार्यों को तेज कर रही है।
नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
भूकंप के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक है।

ढाका, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश के नरसिंगडी के माधबडी में भूकंप के झटके आने के 24 घंटे से भी कम समय में फिर से धरती हिली। बाइपैल में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए।

बांग्लादेशी मीडिया 'द डेली स्टार' के अनुसार, अर्थक्वेक ऑब्जर्वेशन एंड रिसर्च सेंटर के इंचार्ज प्रोफेशनल असिस्टेंट निजामुद्दीन अहमद ने बताया कि सुबह 10:36 बजे ढाका के बाहरी इलाके बाइपेल में रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का हल्का भूकंप अनुभव किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को बांग्लादेश में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस घटना में अब तक 10 लोगों की जान चली गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी और इमारतों को नुकसान पहुंचाया।

मरने वालों में ढाका के चार, नरसिंगडी के पांच और नारायणगंज के एक लोग शामिल हैं। 'द ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में अरमानीटोला क्षेत्र में एक इमारत की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इसके अलावा नरसिंगडी में भूकंप के झटके से पांच लोगों की मौत की सूचना है। बांग्लादेश मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि शुक्रवार सुबह 10:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई।

इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने बताया कि 10 घायल लोगों को डीएमसीएच और 10 अन्य को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के दौरान ढाका यूनिवर्सिटी के कई छात्र घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कुछ को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

नरसिंगडी में 45 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भेजा गया, जबकि अन्य 10100 बेड वाले अस्पताल में किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बांग्लादेश में भूकंप का खतरा बढ़ रहा है?
जी हाँ, भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि खतरा बढ़ सकता है।
भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कब शुरू होगा?
सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने का आश्वासन दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही सहायता पहुंचाई जाएगी।
क्या भूकंप के दौरान सुरक्षा के उपाय हैं?
भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाना और गिरने वाली चीजों से बचना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले