बोआओ फोरम फॉर एशिया: एशिया की साझा समृद्धि की ओर एक कदम

Click to start listening
बोआओ फोरम फॉर एशिया: एशिया की साझा समृद्धि की ओर एक कदम

सारांश

चीन के बोआओ में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन, एशिया की स्थिरता और विकास के लिए संवाद की एक महत्वपूर्ण पहल है। जानिए इस बार के फोरम में क्या चर्चा की जाएगी!

Key Takeaways

  • बोआओ फोरम का उद्देश्य संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इस वर्ष के फोरम में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा होगी।
  • फोरम की बैठक २४ से २७ मार्च तक होगी।
  • बोआओ फोरम को एशिया का दावोस कहा जाता है।
  • यह फोरम साझा समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बीजिंग, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जिस प्रकार स्विट्जरलैंड के दावोस में हर वर्ष विश्व आर्थिक फोरम का आयोजन होता है, उसी तरह चीन के बोआओ में एशिया के गैर सरकारी संगठनों की वार्षिक बैठक होती है, जिसे बोआओ फोरम फॉर एशिया कहा जाता है। इस कारण बोआओ को एशिया का दावोस भी कहा जाता है।

इस बार की बैठक २४ मार्च से २७ मार्च तक आयोजित की जाएगी। चूंकि इसका मुख्य उद्देश्य एशिया में संवाद को बढ़ावा देना है, इसलिए इस बैठक का महत्व और भी अधिक है।

ईरान-इजरायल और अमेरिकी संघर्ष के चलते पश्चिमी एशिया में उत्पन्न तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है। ऐसे में, बोआओ फोरम में इन हालातों के संदर्भ में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, तेल आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक विकास पर चर्चा होने की संभावना है।

बोआओ फोरम का घोषित उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य एशिया को 'साझा समृद्धि' की ओर ले जाना है। यह स्पष्ट है कि हथियारों और युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसलिए अपेक्षा की जाती है कि इस बैठक में एशिया के आर्थिक एजेंडे की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

यह फोरम देशों के व्यापारिक संबंधों में विविधता लाने का अवसर प्रदान करता है। यह याद रखना चाहिए कि पश्चिम एशियाई देश इस फोरम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ग्रीन ट्रांजिशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे वैश्विक मुद्दों पर एशियाई देशों के साथ अपने विचार साझा करते रहे हैं और इस बार भी ऐसा होने की संभावना है।

बोआओ फोरम दावोस के विश्व आर्थिक मंच की तरह वैश्विक सरकारों, व्यापारिक क्षेत्र और शिक्षाविदों के बीच संवाद का पुल बनाता है। यह एशियाई सरकारों, व्यापारियों और शिक्षाविदों के मध्य आपसी संवाद और साझा समस्याओं के समाधान के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच है। उम्मीद की जानी चाहिए कि यह सम्मेलन मौजूदा वैश्विक संकट के समाधान में एक सक्षम मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

संवाद और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो एशियाई देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बना सकता है। इस फोरम का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देना है, जो वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में अत्यंत आवश्यक है।
NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

बोआओ फोरम फॉर एशिया का उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देना और साझा समृद्धि की ओर ले जाना है।
इस बार के फोरम में कौन-कौन से मुद्दों पर चर्चा होगी?
इस बार वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, तेल की आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और आर्थिक विकास पर चर्चा की जाएगी।
बोआओ फोरम कितने दिनों तक चलेगा?
यह फोरम २४ मार्च से २७ मार्च तक चलेगा।
क्या बोआओ फोरम दावोस के समान है?
हाँ, बोआओ फोरम को एशिया का दावोस कहा जाता है, क्योंकि यह भी एक वार्षिक आर्थिक सम्मेलन है।
इस फोरम में कौन भाग लेता है?
इस फोरम में एशिया के विभिन्न देशों के नेता, व्यापारी और शिक्षाविद शामिल होते हैं।
Nation Press