26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में 2025 का न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस 5 अरब युआन पार करके नया रिकॉर्ड बना रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में 2025 का न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस 5 अरब युआन पार करके नया रिकॉर्ड बना रहा है?

सारांश

चीन के फिल्म उद्योग ने 2025 के न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस के साथ नया इतिहास रच दिया है। 5 अरब युआन का आंकड़ा पार कर, यह देश की फिल्म सक्रियता को दर्शाता है। जानिए इस साल की खास बातें और दर्शकों का क्या कहना है।

मुख्य बातें

चीन का बॉक्स ऑफिस 2025 में 5 अरब युआन के आंकड़े को पार कर चुका है।
70 से अधिक फिल्मों ने न्यू ईयर सीजन में हिस्सा लिया है।
घरेलू फिल्मों का हिस्सा 80% से अधिक है।
न्यू ईयर सीजन सांस्कृतिक उपभोग का एक महत्वपूर्ण संकेतक बन गया है।
दर्शकों का रुझान अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है।

बीजिंग, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। 2025 के न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस ने चीन में एक नया इतिहास रचते हुए फिर से रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो इस देश के फिल्म उद्योग की बढ़ती हुई जीवंतता और सशक्त ऊर्जा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 28 दिसंबर तक 2025 चीनी फिल्म न्यू ईयर सीजन का कुल बॉक्स ऑफिस 5 अरब युआन के आंकड़े को पार कर चुका है, जो पिछले आठ वर्षों में इसी अवधि का सबसे ऊंचा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड है।

इस वर्ष के न्यू ईयर सीजन की सबसे प्रमुख विशेषता इसकी विविध शैली कवरेज और विषयवस्तु की समृद्धता है। 70 से अधिक चीनी और विदेशी फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक संख्या है। इस विस्तृत सहभागिता ने न केवल 2025 के राष्ट्रीय वार्षिक फिल्म बॉक्स ऑफिस को 51 अरब युआन से अधिक की ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद की है, बल्कि 'आंतरिक और बाहरी विकास, बहुआयामी प्रगति' की स्पष्ट दिशा के साथ चीनी फिल्म बाजार की मजबूत गतिशीलता और संभावनाओं को भी उजागर किया है।

अब तक, 2025 में घरेलू फिल्मों ने कुल बॉक्स ऑफिस में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्राप्त किया है, जबकि न्यू ईयर सीजन के दौरान यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह सफलता घरेलू फिल्मों की उस रणनीति का परिणाम है, जिसमें उन्होंने स्थानीय कहानियों को गहराई से प्रस्तुत करते हुए दर्शकों के जीवन, भावनाओं और आकांक्षाओं से सीधा संबंध स्थापित किया है। सच्ची और भावनात्मक कथा शैली ने दर्शकों के साथ जुड़ाव और विश्वास की डोर को और मजबूत किया है। इस साल के न्यू ईयर सीजन की फिल्में ऐतिहासिक, रहस्य, डॉक्यूमेंट्री, फंतासी और सार्वजनिक कल्याण जैसी विविध विधाओं को समेटे हुए हैं, जिससे हर आयु-वर्ग और रुचि के दर्शक सिनेमाघरों तक आकर्षित हुए हैं।

गौरतलब है कि पुराने वर्ष को विदा कर नए वर्ष का स्वागत करने के इस खास अवसर पर, न्यू ईयर सीजन अब केवल फिल्म देखने का समय नहीं रह गया है, बल्कि यह चीन में सांस्कृतिक उपभोग की गतिशीलता और रचनात्मक उत्पादकता का एक महत्वपूर्ण संकेतक बन गया है। दर्शक अब केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि प्रकाश और छाया के माध्यम से भावनात्मक सामंजस्य, मूल्यों की पहचान और सौंदर्य संतोष की खोज में सिनेमाघरों की ओर रुख करते हैं। यही प्रवृत्ति रचनाकारों को विषयवस्तु की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर नई शैली और विविध सामग्री प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित कर रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूँ कि चीन का फिल्म उद्योग न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इस वर्ष का न्यू ईयर सीजन इसकी स्पष्ट पुष्टि करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे सफल फिल्म कौन सी है?
इस साल का न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस 5 अरब युआन पार कर चुका है, जिसमें कई सफल फिल्में शामिल हैं।
2025 में घरेलू फिल्मों का बॉक्स ऑफिस में हिस्सा कितना है?
2025 में घरेलू फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में 80% से अधिक हिस्सा प्राप्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले