2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीन के वित्त मंत्री ने कहा: राजकोषीय निधियों की व्यवस्था नई ऊंचाई पर पहुँची

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन के वित्त मंत्री ने कहा: राजकोषीय निधियों की व्यवस्था नई ऊंचाई पर पहुँची

सारांश

चीन के वित्त मंत्री लैन फोआन ने 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में राजकोषीय निधियों की स्थिति का खुलासा किया। जानिए इस वर्ष की महत्वपूर्ण आर्थिक उपलब्धियों के बारे में।

मुख्य बातें

कुल व्यय 300 खरब युआन से अधिक हुआ।
नए सरकारी बांडों का आकार 118 खरब 90 अरब युआन तक पहुँच गया।
स्थानीय सरकारों को 104 खरब 20 अरब युआन का हस्तांतरण भुगतान किया गया।

बीजिंग, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में 6 मार्च को अर्थशास्त्र पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीन के वित्त मंत्री लैन फोआन ने बताया कि इस वर्ष राजकोषीय निधियों की व्यवस्था तीन महत्वपूर्ण पहलुओं में नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

पहला, कुल व्यय ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया, जो पहली बार 300 खरब युआन से अधिक हुआ।

दूसरा, नए सरकारी बांडों का आकार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया, जो 118 खरब 90 अरब युआन था। यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है।

तीसरा, केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकारों के लिए हस्तांतरण भुगतान रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचे, जिससे स्थानीय सरकारों की वित्तीय क्षमता में मजबूती आई। केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकारों को किए गए हस्तांतरण भुगतान की कुल राशि 104 खरब 20 अरब युआन तक पहुँच गई, जो लगातार चौथे वर्ष 100 खरब युआन से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश की समग्र आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजकोषीय निधियों की व्यवस्था में क्या सुधार हुआ है?
इस वर्ष, राजकोषीय निधियों की व्यवस्था ने कुल व्यय, सरकारी बांडों, और हस्तांतरण भुगतान के मामले में नई ऊंचाई प्राप्त की है।
चीन के वित्त मंत्री ने किस विषय पर बात की?
चीन के वित्त मंत्री ने अर्थशास्त्र विषय पर संवाददाता सम्मेलन में राजकोषीय निधियों की स्थिति पर चर्चा की।
कितनी राशि का हस्तांतरण स्थानीय सरकारों को किया गया?
केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकारों को 104 खरब 20 अरब युआन का हस्तांतरण भुगतान किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले