क्या दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव सुरक्षा परीक्षण केंद्र चालू हुआ?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में, दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव सुरक्षा परीक्षण केंद्र चीन के चच्यांग प्रांत के निंगबो शहर में चालू हो गया है। इस केंद्र में कई गिनीज विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं। यह केंद्र न केवल वैश्विक ऑटोमोटिव परीक्षण और सत्यापन क्षेत्र में सबसे बड़ा है, बल्कि इसकी परीक्षण क्षमता भी सबसे अधिक है, जिसमें सबसे व्यापक परीक्षण सुविधाएं मौजूद हैं।
इस केंद्र में दुनिया का सबसे लंबा इनडोर कार सुरक्षा टक्कर परीक्षण ट्रैक है, जिसकी कुल लंबाई 293.39 मीटर है। यह ट्रैक दुनिया के कई विश्व-अग्रणी परीक्षण उपकरणों से लैस है।
इस केंद्र के परीक्षण क्षेत्र में बारिश, बर्फ़ और कोहरे सहित 264 अलग-अलग आउटडोर स्थितियों का सिमुलेशन परीक्षण किया जा सकता है। इस क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य वाहनों की सक्रिय सुरक्षा क्षमताओं का परीक्षण करना है।
वाहनों की आउटडोर सक्रिय सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण पर अक्सर मौसम का प्रभाव पड़ता है, जिससे अनुसंधान और विकास की कुशलता को सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यह समस्या अब समाप्त हो गई है। यहां के इनडोर मौसम सिमुलेशन प्रयोगशाला से विश्व के 50 से अधिक देशों से जलवायु और सड़क डेटा का एकीकरण किया जाता है। इससे अनुसंधान एवं विकास कर्मियों को अब अपने काम के लिए “मौसम पर निर्भर” रहने की आवश्यकता नहीं है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)