14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीनी राष्ट्रपति शी के विशेष दूत ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में भाग लिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी राष्ट्रपति शी के विशेष दूत ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में भाग लिया

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत च्यांग शिंची ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस समारोह का महत्व और चीन-म्यांमार संबंधों की गहराई को समझें।

मुख्य बातें

चीन-म्यांमार के बीच गहरा मित्रता का इतिहास है।
च्यांग शिंची ने मिन आंग ह्लाइंग को बधाई दी।
म्यांमार में चीनी परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
चीन म्यांमार के विकास में मदद करने को तैयार है।
म्यांमार एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है।

बीजिंग, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। स्थानीय समयानुसार 10 अप्रैल को म्यांमार के आमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष च्यांग शिंची ने म्यांमार की राजधानी नेप्यीडॉ में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उसी दिन राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने नेप्यीडॉ में च्यांग शिंची से मुलाकात की।

च्यांग शिंची ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से मिन आंग ह्लाइंग को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि चीन और म्यांमार के बीच एक गहरा मित्रता का इतिहास है। दोनों देशों ने सद्भावना के साथ एक-दूसरे की सहायता की है, जो चीन-म्यांमार साझा भविष्य वाले समुदाय के गहरे अर्थ को दर्शाता है।

चीन म्यांमार को उसके राष्ट्रीय हालात के अनुसार विकास के रास्ते अपनाने में समर्थन करता है और “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण में म्यांमार के साथ उच्च गुणवत्ता के सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर है। साथ ही, वह म्यांमार में स्थिरता बनाए रखने और चीनी कर्मियों एवं परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

मिन आंग ह्लाइंग ने म्यांमार के आर्थिक और सामाजिक विकास में चीन द्वारा दी गई दीर्घकालिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। म्यांमार एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के सुरक्षा हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दोनों देशों के मध्य सहयोग को और बढ़ा सकता है। यह घटनाक्रम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर स्थिरता को सुनिश्चित कर सकता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

च्यांग शिंची कौन हैं?
च्यांग शिंची चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष हैं।
म्यांमार का नया राष्ट्रपति कौन है?
म्यांमार का नया राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग है, जिसने 10 अप्रैल को अपने पद की शपथ ली।
चीन और म्यांमार के बीच संबंध कैसे हैं?
चीन और म्यांमार के बीच सदियों पुराना मित्रता का इतिहास है, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे की सहायता की है।
बेल्ट एंड रोड पहल क्या है?
बेल्ट एंड रोड पहल चीन द्वारा समर्थित एक वैश्विक विकास रणनीति है, जिसका उद्देश्य एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।
म्यांमार एक-चीन सिद्धांत का पालन क्यों करता है?
म्यांमार एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है ताकि चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया जा सके और सुरक्षा हितों की रक्षा की जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले