29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एच-1बी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एच-1बी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है?

सारांश

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एच-1बी वीजा नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है, जिससे अब लॉटरी के बजाय योग्यता और वेतन के आधार पर चयन होगा। यह कदम अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा और उच्च कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

मुख्य बातें

एच-1बी वीजा के लिए नया चयन प्रक्रिया लागू होगी।
लॉटरी सिस्टम खत्म हो गया है।
योग्यता और वेतन के आधार पर चयन होगा।
यह बदलाव अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए है।
नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा।

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका में कार्यरत विदेशी पेशेवरों के लिए एच-1बी वर्क वीजा से संबंधित नियमों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम से जुड़ा एक नया नियम प्रस्तुत किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी श्रमिकों की नौकरियों, वेतन और कार्य स्थितियों की बेहतर सुरक्षा करना है। यह नियम अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा लागू किया गया है。

नए नियम के अनुसार, अब एच-1बी वीजा के लिए प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। पहले वीजा प्राप्त करने के लिए रैंडम लॉटरी सिस्टम का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब एक 'वेटेड सेलेक्शन प्रोसेस' लागू होगा, जिसमें अधिक कुशल (हायर स्किल) और उच्च वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डीएचएस के अनुसार, पुराने लॉटरी सिस्टम का लंबे समय तक गलत प्रयोग होता रहा। कई अमेरिकी नियोक्ता इस प्रक्रिया का लाभ उठाकर कम वेतन पर विदेशी श्रमिकों को लाते थे, जिससे स्थानीय कर्मचारियों को नुकसान होता था।

यूएससीआईएस के प्रवक्ता मैथ्यू ट्रैगेसर ने कहा कि यह रैंडम सिस्टम कांग्रेस के मूल उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा था। नए नियम से यह सुनिश्चित होगा कि एच-1बी वीजा केवल उन्हीं विदेशी पेशेवरों को मिले जिनकी योग्यता और वेतन स्तर ऊंचा है।

उन्होंने कहा कि नया चयन प्रणाली अमेरिकी कंपनियों को उच्च वेतन और उच्च कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे अमेरिका की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी और साथ ही अमेरिकी श्रमिकों के हितों की रक्षा भी होगी।

एच-1बी वीजा की कुल संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हर वर्ष 65,000 एच-1बी वीजा जारी किए जाते हैं, जबकि अमेरिका से उच्च डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त 20,000 वीजा उपलब्ध हैं। हालाँकि, नए नियम के तहत चयन की संभावना अब अधिक कुशल और उच्च वेतन वाले आवेदकों के पक्ष में होगी, जबकि सभी वेतन स्तरों के लिए अवसर बनाए रखे जाएंगे।

यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा और वित्त वर्ष 2027 की एच-1बी कैप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में प्रभावी रहेगा। डीएचएस का कहना है कि यह परिवर्तन एच-1बी कार्यक्रम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस सुधार को ट्रंप प्रशासन की एच-1बी सुधार नीति का हिस्सा बताया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह एक सकारात्मक कदम है। उच्च कौशल वाले पेशेवरों को प्रोत्साहित करना, अमेरिका की आर्थिक स्थिरता के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एच-1बी वीजा क्या है?
एच-1बी वीजा एक प्रकार का कार्य वीजा है जो विदेशी पेशेवरों को अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है।
नए नियम कब लागू होंगे?
यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा।
क्या लॉटरी सिस्टम खत्म हो गया है?
हाँ, नए नियम के तहत लॉटरी सिस्टम को समाप्त कर दिया गया है।
क्या यह बदलाव अमेरिकी श्रमिकों के लिए फायदेमंद है?
हाँ, यह बदलाव अमेरिकी श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगा।
एच-1बी वीजा की संख्या में कोई परिवर्तन हुआ है?
नहीं, एच-1बी वीजा की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले