26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं?

सारांश

हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जानें क्यों ये कदम उठाए गए और हांगकांग की सुरक्षा स्थिति पर इसका क्या असर पड़ेगा।

मुख्य बातें

16 व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
इन व्यक्तियों के एसएआर पासपोर्ट रद्द किए जाएंगे।
कुछ व्यक्तियों को उनके निदेशक पद से अस्थायी रूप से हटाया जाएगा।
ये सभी व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

बीजिंग, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख तंग पिंगछ्यांग ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यादेश के तहत दिए गए अधिकार का उपयोग करते हुए राजपत्र में जानकारी प्रकाशित की।

इस सूचना में तंग पिंगछ्यांग ने 16 व्यक्तियों की पहचान की, जिनके खिलाफ हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के बाहर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले संदिग्ध अपराधों के लिए अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इसमें उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दी गई है, जैसे कि “धन आदि उपलब्ध कराने या धन के प्रबंधन पर प्रतिबंध” और “अचल संपत्ति से संबंधित कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध” आदि।

अधिकांश व्यक्तियों के एसएआर पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे और कुछ व्यक्तियों को अस्थायी रूप से उनके निदेशक पद से हटा दिया जाएगा।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ये वांछित अपराधी ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और थाइवान जैसे देशों में छिपे हुए हैं और लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में संलग्न हैं। वे बदनामी की कोशिशों के जरिए केंद्र सरकार और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के खिलाफ नफरत भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए इनसे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हांगकांग सरकार ने कितने भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की?
हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये भगोड़े किस देशों में छिपे हुए हैं?
ये भगोड़े ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और थाइवान में छिपे हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले