11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विदेश में बैठकर धनबाद में गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विदेश में बैठकर धनबाद में गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

सारांश

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों की गिरफ्तारी ने पुलिस कार्रवाई को एक नई दिशा दी है। क्या यह कार्रवाई अपराध की दुनिया में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों की गिरफ्तारी हुई।
गिरफ्तारियों से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने अपराधियों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी है।
इंटरपोल ने प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

धनबाद, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। खाड़ी के देश में रहकर धनबाद कोयलांचल में सबसे बड़ा गैंग संचालित करने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के नौ गुर्गों को झारखंड पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम) ने पकड़ा है।

इनसे पांच अवैध हथियार, 24 जिंदा कारतूस, चार मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी धनबाद के महुदा, बैंक मोड़ और बरवाअड्डा थाना क्षेत्रों में की गई है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बताया। गिरफ्तार अपराधियों में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम निवासी मोहम्मद साहिल और पीर मोहमद, पूर्वी सिंहभूम का अजय कांड्यांग, सरायकेला-खरसावां जिले का बबलू कांड्यांग और पिंटू लोहार, धनबाद बैंक मोड़ निवासी मोहम्मद सरवर, तनवीर आलम और धनबाद के भूली थाना क्षेत्र का निवासी सैफ अली उर्फ मुन्ना खान शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। प्रिंस खान के इन गुर्गों ने जिन व्यवसायियों से वसूली की है और जितनी वारदातें की हैं, उनके बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो ने पिछले साल धनबाद शहर में शहाबुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या में भी अपनी भागीदारी स्वीकार की है।

एसएसपी ने कहा कि इनसे मिली जानकारी के आधार पर जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की शहर के रणधीर वर्मा चौक के पास परेड कराई, जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गौरतलब है कि प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है, जिसने पिछले चार साल से दुबई में छिपा हुआ है। झारखंड पुलिस के अनुरोध पर उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। धनबाद शहर में कई हत्याओं और रंगदारी वसूली की घटनाओं की जिम्मेदारी वह वीडियो के माध्यम से स्वीकारता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रिंस खान जैसे अपराधी अभी भी सक्रिय हैं और उन्हें पकड़ना एक बड़ी चुनौती है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गैंगस्टर प्रिंस खान कौन है?
प्रिंस खान झारखंड का एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है, जो खाड़ी देशों में रहकर अपराधों को संचालित करता है।
झारखंड पुलिस ने कितने गुर्गों को गिरफ्तार किया?
झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के दौरान क्या-क्या बरामद किया गया?
गिरफ्तारी के दौरान पांच अवैध हथियार, 24 जिंदा कारतूस, चार मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।
प्रिंस खान के गुर्गों ने क्या जानकारी दी?
गिरफ्तार गुर्गों ने गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और वसूली के मामलों का खुलासा किया है।
क्या प्रिंस खान के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई हुई है?
हाँ, झारखंड पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले