27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईरानी हमले में 10 लोगों की मौत के बाद इजरायली राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरानी हमले में 10 लोगों की मौत के बाद इजरायली राष्ट्रपति ने शोक प्रकट किया?

सारांश

इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने ईरानी हमलों में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। जानें इस हमले के पीछे की पूरी कहानी और इजरायल के शहरों में मची तबाही।

मुख्य बातें

ईरानी हमलों में 10 लोगों की मौत हुई।
200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने शोक व्यक्त किया।
अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।

तेल अवीव, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रात भर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इन हमलों में इजरायल के कई शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, सात लोग लापता होने की सूचना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हर्जोग ने इसे 'बहुत दुखद और कठिन सुबह' बताया है।

इसहाक हर्जोग ने लिखा, "बैट याम, तमरा और अन्य क्षेत्रों में नागरिकों पर ईरानी हमलों में शनिवार रात हमारे बहनों और भाइयों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हुए हैं। मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं। मैं इस भयानक नुकसान का शोक मनाता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और लापता लोगों की खोज के लिए प्रार्थना करता हूं। हम सभी एक साथ इस दुख का सामना करेंगे। हम एक साथ जीतेंगे।"

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, इन मिसाइलों ने तेल अवीव, बैट याम और उत्तरी शहर तमरा पर हमला किया, जिससे भारी तबाही हुई। अकेले बैट याम में, लगभग 20 लोगों की तलाश जारी है, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया।

इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि होम फ्रंट कमांड के सर्च एंड रेस्क्यू ब्रिगेड के सैनिक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रभावित स्थलों पर बचाव अभियानों में लगे हुए हैं। आईडीएफ के अनुसार, एक हमले वाली जगह पर चार लोग मारे गए जबकि विभिन्न हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए।

इन हमलों में कुल मिलाकर, मरने वालों की संख्या कम से कम दस तक पहुंच गई है, जबकि घायलों की संख्या 200 से अधिक है।

सेंट्रल इजरायल के अस्पतालों में फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। होलोन स्थित वोल्फसन मेडिकल सेंटर में 65 लोग भर्ती हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सात मामूली रूप से घायल हैं, और बाकी को हल्की चोटें आई हैं।

बी'एर याकोव स्थित शमीर मेडिकल सेंटर 28 लोगों का इलाज कर रहा है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है, एक स्थिर है, जबकि 20 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। एंग्जायटी से पीड़ित छह लोगों का मनोवैज्ञानिक इलाज चल रहा है।

तेल हाशोमर स्थित शेबा मेडिकल सेंटर ने 37 घायलों को भर्ती किया है। अशदोद स्थित असुता मेडिकल सेंटर में फिलहाल पांच लोगों का इलाज जारी है। इनमें से एक की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

शांति की दिशा में प्रयास जारी रहना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरानी हमलों में कितने लोग मारे गए?
ईरानी हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
घायलों की संख्या कितनी है?
घायलों की संख्या 200 से अधिक है।
क्या लापता लोगों की संख्या भी है?
हां, सात लोग लापता हैं।
इजरायली राष्ट्रपति ने क्या कहा?
इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने इस हमले को 'बहुत दुखद और कठिन सुबह' बताया।
क्या घायलों का इलाज चल रहा है?
जी हां, विभिन्न अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 1 साल पहले