10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने शानशी निरीक्षण दौरे में संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने शानशी निरीक्षण दौरे में संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शानशी में निरीक्षण दौरे के दौरान संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था के विकास और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और औद्योगिक परिवर्तन पर चर्चा की।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग का शानशी दौरा संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था के विकास पर केंद्रित है।
जापानी आक्रमण के खिलाफ 100-रेजिमेंट अभियान की ऐतिहासिक भूमिका पर जोर दिया गया।
औद्योगिक परिवर्तन और उन्नयन के लिए नई दिशा निर्धारित की गई।
पारिस्थितिक सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन में सुधार का आह्वान किया गया।
भविष्य के लिए चीनी पहचान और गर्व पर जोर दिया गया।

बीजिंग, 8 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उत्तरी चीन के शानशी प्रांत में संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था के परिवर्तन और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई दिशा निर्धारित करने का आग्रह किया है।

उन्होंने 7 से 8 जुलाई तक शानशी में अपने निरीक्षण दौरे के दौरान यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। इस अवसर पर, उन्होंने सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा देश के केंद्रीय क्षेत्र के तेजी से विकास को साकार करने, पीली नदी बेसिन के पारिस्थितिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर जोर देने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान, शी चिनफिंग ने यांगछ्वान शहर और राज्य की राजधानी थाईयुआन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, यांगछ्वान में 100-रेजिमेंट अभियान की याद में बनाए गए स्मृति भवन में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में, उन्होंने 100-रेजिमेंट अभियान स्मृति हॉल में शहीदों के साहसिक कार्य और सीपीसी के नेतृत्व में जापानी आक्रमण के खिलाफ संघर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास याद किया।

ध्यान दें कि 100-रेजिमेंट अभियान अगस्त 1940 से जनवरी 1941 तक, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान उत्तरी चीन में संचालित हुआ था।

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि 100-रेजिमेंट अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया है। हमें इस साहसिकता की कहानी को सही ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवित रखना चाहिए।

स्मृति भवन में छात्रों और कर्मचारियों के साथ बातचीत में, उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह 7 जुलाई की घटना की वर्षगांठ के साथ मेल खाती है, जिसे लुकोउ ब्रिज घटना के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा, "अगर अतीत को नहीं भुलाया जाता है, तो यह भविष्य के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकता है।" उन्होंने युवा छात्रों से कड़ी मेहनत करने, आगे बढ़ने और अपनी चीनी पहचान पर गर्व करने का आग्रह किया।

7 जुलाई को, उन्होंने यांगछ्वान वाल्व कंपनी का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया देखी और श्रमिकों के साथ संवाद किया, साथ ही शानशी प्रांत में औद्योगिक परिवर्तन और उन्नयन पर विचार किया।

शी ने कहा कि पारंपरिक विनिर्माण वास्तविक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें बाजार की मांग को समझकर वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि आज के चीन में औद्योगिक विकास के स्तर को सुधारने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी और उपकरणों पर निर्भर रहना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और एक मजबूत विनिर्माण देश के निर्माण में योगदान देंगे।

8 जुलाई की सुबह, शी चिनफिंग ने शानशी प्रांतीय पार्टी कमेटी और प्रांतीय सरकार की कार्य रिपोर्ट सुनी और कार्य के अगले चरण के लिए आवश्यकताओं को सामने रखा।

उन्होंने कहा कि शानशी प्रांत को ऊर्जा परिवर्तन, औद्योगिक उन्नयन और विविध विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने रोजगार, उद्यम, बाजार और आजीविका सुरक्षा सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

शी चिनफिंग ने जल और मृदा संरक्षण, ऊर्जा बचत और पारिस्थितिक सुरक्षा पर भी जोर दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि शी चिनफिंग का यह दौरा शानशी प्रांत की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह न केवल संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि चीनी आधुनिकीकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने शानशी में क्या कहा?
उन्होंने संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था के विकास और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
100-रेजिमेंट अभियान का क्या महत्व है?
यह जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
शी चिनफिंग ने औद्योगिक विकास पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पारंपरिक विनिर्माण वास्तविक अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले