28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तेहरान में इजरायली हमलों का नया दावा: बंकर, बेस और ग्राउंड फोर्स केंद्र तबाह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तेहरान में इजरायली हमलों का नया दावा: बंकर, बेस और ग्राउंड फोर्स केंद्र तबाह

सारांश

इजरायल डिफेंस फोर्स ने तेहरान में एक नई हमले की लहर का दावा किया है, जिसमें महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। जानें इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

तेहरान में इजरायली हमलों की एक नई लहर आई है।
आईडीएफ ने ईरानी सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया।
ईरान की राहत संस्था ने नागरिक हताहतों की संख्या की पुष्टि की है।
ऑपरेशन का नाम “रोरिंग लायन” है।
इजरायल ईरान के नए नेतृत्व को भी निशाना बनाने की योजना बना रहा है।

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान की राजधानी तेहरान में हमलों की एक नई और बड़ी लहर को अंजाम देने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार, ये ठिकाने ईरानी शासन की सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल डिफेंस फोर्स ने जानकारी दी कि तेहरान में हमलों की यह लहर सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इस ऑपरेशन में लगभग 50 एम्युनिशन बंकर, एक बासिज बेस, आंतरिक सुरक्षा कमांड सेंटर और आईआरजीसी की ग्राउंड फोर्स के एक कंपाउंड को निशाना बनाया गया है।

आईडीएफ के अनुसार, आंतरिक सुरक्षा बल और बासिज बेस ईरानी आतंकवादी शासन की सशस्त्र बल का हिस्सा हैं और ये वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते आ रहे हैं। ये बल प्रदर्शनों को नियंत्रित करने, गिरफ्तारियां करने, परिवहन मार्गों पर कब्जा करने और सुविधाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।

इजरायली रक्षा बल (आईडीएएफ) ने यह भी दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में कई बड़े हमले किए गए हैं। इस दौरान मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियां, हथियार भंडारण केंद्र और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत की गई है।

अभी तक, इजरायली वायुसेना ने इस ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों स्ट्राइक मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

ईरान की राहत संस्था, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस), ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के कारण बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतें नष्ट हुई हैं। संगठन के अनुसार, अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। इसके अलावा, 7,943 रिहायशी और 1,617 वाणिज्यिक बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।

टेलीग्राम पर एक पोस्ट में एजेंसी ने निर्देश दिए कि धमाकों के बाद हुई बारिश के दौरान किसी भी हालत में अपने घर से बाहर न निकलें। अगर आप बाहर हैं, तो तुरंत कंक्रीट या मेटल की छतों के नीचे पनाह लें और पेड़ों के नीचे पनाह लेने से बचें। अगर बारिश आपकी त्वचा के संपर्क में आती है, तो प्रभावित जगह को रगड़ें नहीं और केवल ठंडे पानी से धोएं।

इजरायल खामेनेई के उत्तराधिकारी पर भी अपना आक्रामक रुख बनाए हुए है। रविवार को इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फारसी में एक चेतावनी जारी की। पोस्ट में कहा गया कि इजरायल उन सभी को निशाना बनाएगा जो खामेनेई के उत्तराधिकारी को चुनने या नियुक्त करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इजरायली सेना की ओर से खामेनेई को निष्क्रिय करने के बाद ईरान का शासन खुद को पुन: संगठित करने और नया नेता चुनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, इजरायल का हाथ हर उत्तराधिकारी और हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जो नए नेता की नियुक्ति की कोशिश करेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

इससे प्रभावित नागरिकों की स्थिति चिंताजनक है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेहरान में इजरायल के हमले का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इजरायल का उद्देश्य ईरानी शासन की सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को कमजोर करना था।
आईडीएफ ने कितने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया?
आईडीएफ ने लगभग 50 एम्युनिशन बंकर, एक बासिज बेस, और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरान में हमले के बाद नागरिकों की स्थिति क्या है?
ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, कई रिहायशी इमारतें नष्ट हो गई हैं, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले