4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को सख्त करार दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को सख्त करार दिया?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त करार देते हुए कहा कि उनके साथ निपटना सरल नहीं है। ट्रंप ने गाजा में युद्धविराम को आतंक के युग का अंत बताते हुए एक नए मध्य पूर्व की आशा जताई। क्या ये वाकई बदलाव ला सकेगा?

मुख्य बातें

नेतन्याहू को सख्त प्रधानमंत्री माना गया है।
युद्धविराम को आतंक के युग का अंत बताया गया।
ट्रंप ने सौहार्द और स्थायी शांति की आशा जताई।
बंदियों की वापसी को महत्वपूर्ण बताया गया।
इजराइल और फिलिस्तीन के लिए संकट का दौर खत्म हो गया।

तेल अवीव, १३ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली सांसद में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त प्रधानमंत्री बताते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इनसे निपटना आसान नहीं है।

सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने नेतन्याहू को खड़े होने के लिए कहा। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री से कहा कि "उनसे निपटना आसान नहीं है... लेकिन यही बात उन्हें महान बनाती है।"

ट्रंप ने कहा कि हमास की कैद के दो "कष्टप्रद" वर्षों के बाद, 20 "साहसी" बंधक अपने प्रियजनों के पास लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 अन्य (मृत) बंधक इस "पवित्र भूमि" पर विश्राम करने के लिए घर लौट रहे हैं।

अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम लागू होने को ट्रंप ने 'आतंक के युग' का अंत बताया। ट्रंप ने घोषणा की कि युद्धविराम समझौता गाजा पर इजरायल के युद्ध के साथ-साथ "आतंक और मृत्यु के युग" का भी अंत है।

नेसेट को संबोधित करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा: "यह केवल एक युद्ध का अंत नहीं है। यह आतंक और मृत्यु के युग का अंत है और विश्वास, आशा और ईश्वर के युग की शुरुआत है।"

उन्होंने कहा, "यह इजरायल और उन सभी देशों के लिए एक महान सद्भाव और स्थायी सद्भाव की शुरुआत है जो जल्द ही एक सचमुच शानदार क्षेत्र बन जाएगा। मैं इस पर दृढ़ता से विश्वास करता हूं। यह एक नए मध्य पूर्व का ऐतिहासिक उदय है।"

ट्रंप ने ७ अक्टूबर २०२३ के नरसंहार को दुखदायी बताते हुए कहा कि हमें अब साथ मिलकर संकल्प लेना है कि ये दोबारा नहीं होने देंगे। इजरायली और फिलिस्तीनी दोनों के लिए अब संकट का दौर खत्म हो गया है। भविष्य सुखमय होगा और पूरे मध्य पूर्व में शांति का संचार होगा। उन्होंने आईडीएफ को शुक्रिया कहा जिसने अपनी साहस और ताकत के बूते बेहतरीन काम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

ट्रंप का बयान इजराइल और उसके पड़ोसियों के बीच चल रहे संघर्ष के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। उनकी बातें एक नई दिशा की ओर इशारा करती हैं, जो विश्वास और स्थायी शांति की संभावनाओं को संजोती हैं। यह बदलाव की आवश्यकता को दर्शाता है, जो दोनों पक्षों के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रंप ने नेतन्याहू को कैसे करार दिया?
ट्रंप ने नेतन्याहू को सख्त प्रधानमंत्री करार दिया और कहा कि उनके साथ निपटना आसान नहीं है।
ट्रंप ने युद्धविराम को क्यों महत्वपूर्ण बताया?
ट्रंप ने युद्धविराम को आतंक और मृत्यु के युग का अंत बताया, जो एक नई शुरुआत की ओर इशारा करता है।
क्या ट्रंप ने बंधकों के बारे में क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि 20 साहसी बंधक अपने प्रियजनों के पास लौट रहे हैं और 28 अन्य बंधक इस पवित्र भूमि पर विश्राम कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले