2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने सिंगापुर की 60वीं वर्षगांठ पर सिंगापुर के राष्ट्रपति थारमान को बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने सिंगापुर की 60वीं वर्षगांठ पर सिंगापुर के राष्ट्रपति थारमान को बधाई दी?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थार्मन को सिंगापुर गणराज्य की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की बात की गई। जानें इस महत्वपूर्ण संदेश की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

सिंगापुर की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजना एक महत्वपूर्ण राजनयिक कदम है।
चीन और सिंगापुर के बीच के संबंधों में सुधार की निरंतरता है।
दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहयोग किया है।
आगे बढ़ते हुए, यह साझेदारी क्षेत्रीय शांति और समृद्धि में योगदान दे सकती है।

बीजिंग, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 9 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थार्मन शानमुगरत्नम को एक संदेश भेजकर सिंगापुर गणराज्य की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि स्थापना के 60 वर्षों में सिंगापुर ने एक अद्वितीय आधुनिक मार्ग अपनाया है और उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। चीन और सिंगापुर अच्छे पड़ोसी और महत्वपूर्ण साझेदार हैं। राजनयिक संबंध की स्थापना के 35 वर्षों में, दोनों पक्ष हमेशा रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टि से चीन-सिंगापुर संबंधों को देखते हैं और द्विपक्षीय संबंधों की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं और विभिन्न देशों के बीच पारस्परिक लाभ, साझी जीत और समान विकास की मिसाल कायम की गई है।

शी ने कहा, "मैं चीन-सिंगापुर संबंधों को बहुत महत्व देता हूं। मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष मिलकर चीन-सिंगापुर की समग्र, गुणात्मक और भविष्य के लिए उन्मुख साझेदारी को और आगे बढ़ाएंगे, जिससे दोनों देशों की जनता को और अधिक लाभ होगा और क्षेत्रीय शांति और समृद्धि में योगदान मिलेगा।"

उस दिन चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और विदेश मंत्री वांग यी ने भी सिंगापुर के समकक्ष को बधाई संदेश भेजा।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह संदेश न केवल द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि दोनों देश अपने आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और विकसित करने में तत्पर हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने सिंगापुर के राष्ट्रपति को बधाई क्यों दी?
शी चिनफिंग ने सिंगापुर गणराज्य की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई दी ताकि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत किया जा सके।
चीन और सिंगापुर के संबंध कैसे हैं?
चीन और सिंगापुर के संबंध अच्छे पड़ोसी और महत्वपूर्ण साझेदारी के रूप में स्थापित हैं, जिनमें कई क्षेत्रों में सहयोग होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले