पनीर का सेवन: कब और कैसे करें, जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए

Click to start listening
पनीर का सेवन: कब और कैसे करें, जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए

सारांश

क्या आप जानते हैं कि पनीर, जो शाकाहारियों का मुख्य प्रोटीन स्रोत है, सभी के लिए नहीं है? जानें कब और कैसे पनीर का सेवन करना चाहिए और किन लोगों को इससे बचना चाहिए।

Key Takeaways

  • पनीर शाकाहारी प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • कुछ लोगों को पनीर का सेवन सीमित करना चाहिए।
  • पनीर को पकाकर और मसालों के साथ खाएं।
  • रात में पनीर का सेवन न करें।
  • ताजा और घर का बना पनीर ही चुनें।

नई दिल्ली, 28 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अहम स्रोत पनीर और सोयाबीन हैं। जहां सोयाबीन हर किसी को पसंद नहीं आता, वहीं पनीर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंदीदा चीज है।

हालांकि, पनीर का सेवन कुछ व्यक्तियों के लिए समस्या पैदा कर सकता है, जैसे पेट में भारीपन, गैस, खट्टी डकार और पाचन संबंधी परेशानियाँ। इसका मुख्य कारण है पनीर के खाने का गलत तरीका और समय।

आयुर्वेद के अनुसार, पनीर अमृत की तरह लाभकारी हो सकता है, लेकिन गलत तरीके से लेना इसे ज़हरीला बना सकता है। कुछ लोगों को पनीर का सेवन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। जैसे, जिन व्यक्तियों का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, उन्हें पनीर का सेवन कम करना चाहिए। ऐसा करने से प्रोटीन की मात्रा शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकती है, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।

अगर आपका पाचन कमजोर है, तो पनीर का सेवन सीमित मात्रा में करें। यह भारी होता है और पचाने में समय लगता है। कमजोर पाचन वालों को पनीर को पकाकर खाना चाहिए, क्योंकि कच्चा पनीर पेट में दर्द का कारण बन सकता है। यदि आप कफ और सांस की समस्या से ग्रसित हैं, तो पनीर का सेवन सीमित रखें। यह साइनस की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

मोटापे और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को भी पनीर से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें वसा होती है जो मोटापे को बढ़ा सकती है।

अब सवाल यह है कि पनीर को कैसे खाया जाए। आयुर्वेद के अनुसार, हमेशा ताजा और घर पर बने पनीर का सेवन करें। बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट होने की संभावना अधिक होती है। पनीर को पकाकर और मसालों के साथ सेवन करना चाहिए। इसे अदरक, काली मिर्च और हल्दी के साथ मिलाकर खाएं। रात में पनीर का सेवन न करें, क्योंकि यह भारी होता है और रात में पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है। लंच के समय पनीर का सेवन करना अधिक उचित रहेगा।

Point of View

लेकिन इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। विशेषकर, जिनका पाचन कमजोर है या जिनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, उन्हें पनीर का सेवन सीमित करना चाहिए।
NationPress
06/04/2026

Frequently Asked Questions

कौन से लोग पनीर का सेवन नहीं कर सकते?
जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, जिनका पाचन कमजोर है, और जो कफ या सांस की समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें पनीर का सेवन कम करना चाहिए।
पनीर को किस तरह से खाना चाहिए?
पनीर को हमेशा पकाकर और मसालों के साथ खाना चाहिए, और ताजा पनीर का सेवन करना बेहतर है।
क्या रात में पनीर खाना सही है?
रात में पनीर खाना नहीं चाहिए, क्योंकि यह भारी होता है और पाचन शक्ति मंद हो जाती है।
पनीर को कैसे पकाना चाहिए?
पनीर को अदरक, काली मिर्च और हल्दी के साथ पकाकर खाना चाहिए।
क्या मोटापे वाले लोगों को पनीर खाना चाहिए?
मोटापे और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को पनीर से बचना चाहिए।
Nation Press