अदाणी ग्रुप का 3-लेयर मॉडल: फैसले अब दिनों से घटकर घंटों में, ₹2 लाख करोड़ के नए एसेट्स का लक्ष्य
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 1 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि समूह अपने सभी व्यवसायों में एक नया 3-लेयर (तीन-स्तरीय) संगठन मॉडल लागू करेगा। इस मॉडल का मुख्य उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करना, जिम्मेदारियाँ स्पष्ट करना और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाना है। अहमदाबाद से की गई इस घोषणा को अदाणी समूह के संगठनात्मक ढाँचे में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
नए मॉडल की संरचना और उद्देश्य
गौतम अदाणी ने स्पष्ट किया कि यह तीन-स्तरीय मॉडल इस प्रकार तैयार किया गया है कि संगठन में अनावश्यक देरी समाप्त हो और जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से परिभाषित हों। उन्होंने कहा,