26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहमदाबाद में पांच विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद में पांच विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली?

सारांश

अहमदाबाद में पांच विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ संदिग्ध संदेश के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

मुख्य बातें

अहमदाबाद में विद्यालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तलाशी अभियान चलाया सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है अभिभावकों की चिंता बढ़ी, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन दिया है धमकी देने वाले की खोज जारी है

अहमदाबाद, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के अहमदाबाद में पांच विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। दोपहर लगभग 1:30 बजे विद्यालयों को एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

धमकी की सूचना पाते ही संबंधित विद्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता से एहतियाती कदम उठाए। सभी विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई और शिक्षकों व स्टाफ की निगरानी में बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। कई स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई, जो अपने बच्चों को सुरक्षित ले जाने पहुंचे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह से स्कूल परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। कक्षाओं, कार्यालयों, शौचालयों, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

कई घंटों तक चली तलाशी के बाद फिलहाल किसी भी विद्यालय परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि, एहतियातन सभी स्कूलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण होने की बात कही है।

पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति या मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से संदेश के स्रोत, लोकेशन और तकनीकी विवरण खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों को धमकी भरा संदेश भेजने वाले की तलाश की जा रही है। इसके लिए कई टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धमकी मिलने के बाद क्या कदम उठाए गए?
विद्यालयों को खाली कराया गया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा और तलाशी अभियान चलाया।
क्या किसी संदिग्ध वस्तु का पता चला?
तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
क्या प्रशासन ने कोई बयान दिया?
प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण होने की बात कही है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
धमकी देने वाले की पहचान कैसे की जा रही है?
पुलिस साइबर सेल की मदद से संदेश के स्रोत और तकनीकी विवरण की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले