अहमदाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया
सारांश
Key Takeaways
- अहमदाबाद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
- गिरोह के दो सदस्यों को 21 चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
- यह गिरोह झारखंड से आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
- पुलिस ने गिरोह के संचालन के तरीके का भी खुलासा किया।
अहमदाबाद, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अहमदाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड से 21 चुराए गए फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद सिटी जोन 3 की डीसीपी रूपल सोलंकी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 16 फरवरी को हमने अमित महतो और बादल महतो नामक दो आरोपियों को गिरफतार किया था। इन दोनों के पास 9 फोन थे। उनसे पूछताछ के दौरान यह पता चला कि रघुगीत मंदिर बस स्टॉप से विभिन्न व्यक्तियों के फोन चुराए थे।
डीसीपी ने बताया कि तब से हम रघु की तलाश कर रहे थे, और अंततः रघु महतो और विक्रम महतो को पकड़ने में सफल रहे। रघु सभी को एकत्रित करके चोरी करने के लिए लाता था। डीसीपी रूपल सोलंकी ने कहा कि ये चार से पांच लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों से फोन चुराते थे। ये गैंग झारखंड से विशेष आईपीएल मैच के लिए यहां आया था। उनके पास से आईपीएल के टिकट भी बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि चार तारीखदो फोन चुराए थे। ये लोग बेंगलुरु में खेले गए आईपीएल मैचों के दौरान भी वहां मौजूद थे, और बेंगलुरु से भी इन लोगों ने दो फोन चुराए थे। इन लोगों ने गुजरात के आणंद, मेहसाना और कई अन्य स्थानों पर चोरी की है। पुलिस ने इनके पास से कुल 21 फोन बरामद किए हैं। ये शातिर एक स्थान से 25 से 30 फोन चुराने के बाद वहां से भाग जाते थे।
डीसीपी ने बताया कि फोन चुराने के बाद आरोपी सभी फोन को झारखंड ले जाते थे। वहां एक बाजार में उन फोन को बेचा जाता था। फोन के पार्ट्स को निकालकर अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाता था। इसी प्रकार, ये गैंग झारखंड से आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।