6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दुनिया भर में 6000 से अधिक एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट पर पड़ेगा प्रभाव? भारत में मौजूद लगभग 250 : एविएशन एक्सपर्ट्स

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दुनिया भर में 6000 से अधिक एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट पर पड़ेगा प्रभाव? भारत में मौजूद लगभग 250 : एविएशन एक्सपर्ट्स

सारांश

एयरबस के ए320 एयरक्राफ्ट के सॉफ्टवेयर अपडेट के ऐलान ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह न केवल विमानन उद्योग को प्रभावित करेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। जानिए इस मामले में विशेषज्ञों की राय।

मुख्य बातें

एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट का सॉफ्टवेयर अपडेट आवश्यक है।
दुनिया भर में 6000 से अधिक एयरक्राफ्ट प्रभावित होंगे।
भारत में लगभग 250 एयरक्राफ्ट पर इसका असर होगा।
यह पर्यटन और बिजनेस को प्रभावित कर सकता है।
डीजीसीए ने सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। एयरबस ने ए320 एयरक्राफ्ट के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट का ऐलान किया है। इस पर एविएशन एक्सपर्ट्स ने शनिवार को बताया कि यह एयर क्राइसिस पर्यटन और व्यापार पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

एविएशन एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने न्यूज एजेंसी राष्ट्र प्रेस से कहा, "दुनिया भर में 6000 से अधिक एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट प्रभावित हो रहे हैं। भारत में लगभग 250 एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट पर इसका असर होगा। नए मॉडल में सॉफ्टवेयर अपडेट करने में केवल 2 से 3 घंटे लगेंगे, जबकि पुराने मॉडल में यह प्रक्रिया 1 से 2 दिन ले सकती है। इस एयर क्राइसिस का असर पर्यटन और बिजनेस ट्रेड पर भी पड़ेगा।"

उन्होंने बताया कि यह समस्या तब सामने आई जब एक एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट अचानक से उड़ान के दौरान डाउन हो गया और कंप्यूटर बंद नहीं हुआ। अतिरिक्त रेडिएशन के कारण कंप्यूटर में हीटिंग की समस्या उत्पन्न होती है। ये हाईली टेक्निकल एयरक्राफ्ट हैं, जिनका सॉफ्टवेयर अपडेट करना आवश्यक है।

एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट में सौर रेडिएशन के खतरों को लेकर एविएशन एक्सपर्ट सनत कौल ने बताया कि एयरबस ने सभी एयरलाइन्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए निर्देश जारी किए हैं। इंडिगो और एयर इंडिया ने भी इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य एयरलाइन कंपनियों को भी इस निर्देश का पालन करना होगा।

कौल ने कहा, "सौर प्लाज्मा के कारण एयरक्राफ्ट में संरचनात्मक समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सॉफ्टवेयर का तत्काल अपडेट बेहद आवश्यक है।"

इस बीच, विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरबस ए318, ए319, ए320 और ए321 एयरक्राफ्ट के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीजीसीए की सुरक्षा दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोई भी एयरक्राफ्ट बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा किए सेवा में नहीं रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट के सॉफ्टवेयर अपडेट की आवश्यकता ने एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना दिया है। यह न केवल विमानन क्षेत्र के लिए, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के लिए भी एक चुनौती है। हमें इस स्थिति का गंभीरता से सामना करना होगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट का सॉफ्टवेयर अपडेट कब होगा?
नए मॉडल में सॉफ्टवेयर अपडेट 2 से 3 घंटे में हो जाएगा, जबकि पुराने मॉडल में 1 से 2 दिन का समय लगेगा।
इस एयर क्राइसिस का प्रभाव किस पर पड़ेगा?
यह एयर क्राइसिस पर्यटन और बिजनेस ट्रेड पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
क्या सभी एयरलाइन्स को सॉफ्टवेयर अपडेट का पालन करना होगा?
जी हां, एयरबस ने सभी एयरलाइन्स को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले