28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

विपक्ष अब राजनीतिक भेड़िया बन चुका है, लूट की परंपरा से बाहर नहीं निकल रहा: अजय आलोक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विपक्ष अब राजनीतिक भेड़िया बन चुका है, लूट की परंपरा से बाहर नहीं निकल रहा: अजय आलोक

सारांश

अजय आलोक ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों पर यूपी को लूटने का आरोप लगाया और वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को भी उजागर किया।

मुख्य बातें

विपक्ष पर लूट के आरोप भाजपा की विकास की उपलब्धियां कांग्रेस की आलोचना राजनीतिक भेड़िया का जिक्र न्यायिक प्रक्रिया पर टिप्पणी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने रविवार को पूर्व सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश को लूटने का गंभीर आरोप लगाया।

अजय आलोक ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने मिलकर 27 वर्षों तक उत्तर प्रदेश को देश के सबसे पिछड़े राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इन दलों ने न केवल यूपी को लूटा, बल्कि पूरे देश की छवि भी खराब की।

उन्होंने कहा, "ये तथ्य सभी के सामने हैं। 27 साल तक इन दलों की सरकार रही और उत्तर प्रदेश विकास के मामले में नीचे से तीसरा प्रदेश बन गया। देश का जो बुरा हाल किया गया, वो अलग बात है। लेकिन पिछले आठ सालों में यूपी में हमारी सरकार है और केंद्र में भी हमारी सरकार है। इस दौरान उत्तर प्रदेश टॉप तीन राज्यों में शामिल हो गया है। निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और रोजगार के मामले में यूपी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह देश भी दुनिया की शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह सब कैसे हो पा रहा है? क्योंकि हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लूट पर नहीं।"

अजय आलोक ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष ने लूट की जो परंपरा शुरू की थी, उससे वे अब बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वे अब राजनीतिक भेड़िया बन चुके हैं। जनता उनकी असलियत समझ चुकी है।"

एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर अजय आलोक ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी पूरी तरह नंगी हो चुकी है। यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कही थी। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की राजनीति अब नंगी हो गई है। ऐसे में उन्हें कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी? यह उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है।"

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, "हमारे घरों में अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चा पैदा होता है या शादी होती है, तो किन्नर आ जाते हैं। अगर उन्हें पैसा न दिया जाए या उनकी बात न मानी जाए, तो वे कपड़े उठाने लगते हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी उसी स्तर पर पहुंच गई है। उनकी राजनीति अब केवल नकारात्मकता और प्रदर्शन पर टिकी है, विकास पर नहीं।"

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर अजय आलोक ने कहा, "यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। कोर्ट ने आदेश दिया है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। अब पुलिस जांच करेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इसमें किसी को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि भाजपा ने पिछले आठ सालों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय आलोक ने किस विषय पर बयान दिया?
अजय आलोक ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों और विपक्षी दलों पर लूट के आरोप लगाए।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं?
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ाया है।
कांग्रेस पार्टी पर अजय आलोक ने क्या कहा?
अजय आलोक ने कांग्रेस को 'नंगी' राजनीति करने वाला बताया और उनके प्रदर्शन पर आलोचना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले