अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप: भाजपा के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश

Click to start listening
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप: भाजपा के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश

सारांश

कानपुर में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया। उनका कहना है कि फर्जी दस्तखत के मामले सामने आए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Key Takeaways

  • चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
  • भाजपा के साथ साजिश का आरोप
  • फर्जी दस्तखत के मामले
  • कानपुर का औद्योगिक विकास
  • गरीबों के लिए मुफ्त इलाज का वादा

कानपुर, ८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा के साथ मिलकर मतदाताओं के वोट काटने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तखत के जरिए वोट कटवाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

बुधवार को कानपुर के एक दिवसीय दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से मतदाताओं में भय का माहौल निर्मित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने कई स्थानों पर फर्जीवाड़ा पकड़ा, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर कानपुर-इटावा-कन्नौज को “ट्रेड ट्रायंगल” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानपुर के प्रतिष्ठित लाल इमली कारखाने को पुनः चालू किया जाएगा और शहर को उसकी पुरानी औद्योगिक पहचान वापस दिलाई जाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने कानपुर में मेट्रो, पनकी और घाटमपुर में बिजली परियोजनाएं तथा अमूल प्लांट जैसे बड़े औद्योगिक निवेश किए थे, जिससे क्षेत्र में रोजगार और विकास को गति मिली थी। उन्होंने कहा कि कानपुर उद्योग, रिसर्च और रोजगार के क्षेत्र में आगे है और सपा इसे और मजबूत बनाएगी।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नदियों की सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया गया है और बजट का दुरुपयोग हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को न तो दवाइयां मिल रही हैं और न ही जांच की सुविधा, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर गरीबों को फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। शिक्षामित्रों के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि सपा सरकार आने पर उन्हें सम्मानजनक मानदेय और न्याय मिलेगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था अपने चरम पर है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

Point of View

जो आगामी चुनावों की दिशा को प्रभावित कर सकता है।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर मतदाताओं के वोट काटने की साजिश कर रहा है।
क्या चुनाव आयोग ने शिकायतों पर कार्रवाई की?
अखिलेश यादव के अनुसार, शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सपा सरकार बनने पर क्या योजनाएँ हैं?
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कानपुर-इटावा-कन्नौज को ट्रेड ट्रायंगल के रूप में विकसित किया जाएगा।
Nation Press