9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं: अखिलेश यादव?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं: अखिलेश यादव?

सारांश

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती गुंडई और अराजकता पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का संरक्षण अपराधियों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे आम जनता की सुरक्षा खतरे में है। क्या यह सरकार अपराधियों पर नियंत्रण पाने में असफल हो गई है?

मुख्य बातें

अपराधियों की बेखौफ गतिविधियाँ कानून व्यवस्था में गिरावट महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कमी सरकार की नाकामी आम जनता की चिंता

लखनऊ, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

अखिलेश यादव ने बुधवार को सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडई और अराजकता अपने चरम पर है। सत्ता के संरक्षण के कारण अपराधी बिना किसी डर के सक्रिय हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आम जनता से लेकर पर्यटकों तक को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की छवि देश-दुनिया में लगातार बिगड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने गुंडों और माफियाओं को खुली छूट दे दी है। सत्ता का संरक्षण मिलने से ये तत्व कानून व्यवस्था और पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। कहीं हथियार बांटे जा रहे हैं, कहीं पर्यटकों के साथ मारपीट हो रही है, और कहीं बहन-बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे हालात में उत्तर प्रदेश सुरक्षित प्रदेश होने का दावा खो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है और कानून के शासन का मखौल उड़ाया जा रहा है। सरकार अराजक तत्वों की हरकतों पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा पूरी तरह से विफल हो चुका है और अब यह केवल नारेबाजी तक सीमित रह गया है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है, जहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। अखिलेश यादव ने प्रश्न उठाया कि जो लोग हिंसक विचारधारा और हथियारों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं, जो देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के दुश्मन हैं, उनके खिलाफ आखिर कब और कौन कार्रवाई करेगा?

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गुंडई और अराजकता सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस स्थिति का समाधान आवश्यक है ताकि नागरिकों का विश्वास बहाल हो सके।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है?
अखिलेश यादव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में गुंडई और अराजकता चरम पर है।
सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा क्या सच है?
अखिलेश यादव ने कहा कि यह दावा पूरी तरह विफल हो चुका है और अब केवल नारेबाजी तक सीमित रह गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले