8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा दौरे में 3,300 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा दौरे में 3,300 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

सारांश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के दौरे के दौरान 3,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। जानें इस दौरे की प्रमुख बातें और योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

अमित शाह का ओडिशा दौरा राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
69 परियोजनाओं का उद्घाटन और 130 नई परियोजनाओं का शिलान्यास।
केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का लाभ।
स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना।

भुवनेश्वर, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ओडिशा के दौरे पर आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरे के दौरान, वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि अमित शाह लगभग 3,300 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल से ओडिशा के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह पारादीप का दौरा करेंगे, जहां वे इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, भुवनेश्वर में वे सहकारिता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आईडीसीओ एग्जिबिशन मैदान में विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर ओडिशा की नई प्रदेश सहकारिता नीति भी जारी की जाएगी। इसके अलावा त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी के तहत नए स्कूल की स्थापना के कार्यक्रम में भी अमित शाह हिस्सा लेंगे। बडम्बा शुगर इंडस्ट्रीज के पुनः संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने और सहकारी उद्योग को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री 1,567 साझा सेवा केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे, जो प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और वृहद आकार कृषि बहुउद्देशीय समितियों द्वारा संचालित होंगे। इसके साथ ही 141 पैक्स के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को सरकारी और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी, जिससे सहकारी संस्थाओं को नई ताकत मिलेगी।

अमित शाह के इस दौरे से ओडिशा में विकास, सहकारिता क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई बड़े निवेश और नई पहलें राज्य के सामाजिक और आर्थिक सुधार को गति देंगी।

इस दौरे के दौरान कुल 69 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 1,159.03 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 2,116.06 करोड़ रुपए की लागत वाली 130 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि ये सभी पहल सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें उन्होंने विकास और सहकारिता के क्षेत्र में कई नई पहलों की घोषणा की। यह दौरा ओडिशा के लिए महत्वपूर्ण है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमित शाह ने ओडिशा में कितनी परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
अमित शाह ने ओडिशा दौरे के दौरान कुल 69 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अमित शाह का स्वागत कब किया?
सीएम मोहन चरण माझी ने अमित शाह का स्वागत 6 मार्च को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर किया।
अमित शाह का ओडिशा दौरा किस उद्देश्य से है?
अमित शाह का दौरा ओडिशा के विकास और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से है।
इस दौरे के दौरान कौन-कौन सी नई योजनाएं शुरू की जाएंगी?
इस दौरे में सहकारिता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
अमित शाह कब पारादीप जाएंगे?
अमित शाह पारादीप जाएंगे जहां वे सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले